Bandhavgarh Tiger Reserve: शावकों के साथ दिखी बाघिन तारा, रोमांचित हुए जंगल सफारी कर रहे पर्यटक

उमरिया, 11 अक्टूबर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी कर रहे सैलानी उस समय रोमांचित हो उठे, जब कच्चे रास्ते पर अचानक झाड़ियों से निकलकर शावक के साथ बाघिन तारा सामने आ गई। कच्चे रास्ते पर कुछ समय चहलकदमी करने के शावक झाड़ियों में घुस गया फिर बाघिन तारा भी झाड़ियों में गुम हो गई। एक सैलानी ने इस दौरान अपने कैमरे से चहलकदमी करती शावक के साथ तारा बाघिन की वीडियो बना ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

Recommended Video

    Bandhavgarh Tiger Reserve: शावकों के साथ दिखी बाघिन तारा, रोमांचित हुए जंगल सफारी कर रहे पर्यटक
    Bandhavgarh Tiger Reserve

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों के दीदार तो हो ही जाता है। सैलानी तो ठीक ग्रामीणों को भी आते-जाते टाइगर रिजर्व में या रास्तों में बाघ दिख जाते हैं। लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आए हुए पर्यटक बाघ को देखने के लिए लालायित रहते हैं। जब बाघिन और शावक 1 साथ दिख जाए। सैलानियों का उत्साह तो देखते ही बनता है। ऐसा ही कुछ खितौली क्षेत्र जोन में दिखा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में बाघिन तारा अपने शावक के साथ पर्यटकों की जिप्सी के सामने आ गई। शावकों की चहल कदमी और बाघिन को देख पर्यटक उत्साहित हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल के वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। खितौली जोन में बाघिन और शावकों को देखने के बाद चलानी रोमांचित दिखे।

    1 अक्टूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गेटों को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले पर्यटकों को सफारी के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया था, वही 7 दिन को पर्यटकों को महामन बाघ भी दिखाई दिया, इस बेहद ही सुंदर नजारे में बाघ को देखकर पर्यटक भी रोमांचित हुए थे, आज पर्यटकों को शावकों के साथ बाघिन तारा दिखी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+