Bhopal News: प्राइम लोकेशन के पास 5 स्थानों पर रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक, अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग पर सख्ती
Bhopal News: राजधानी भोपाल में लगातार कट रही अवैध कॉलोनी हूं और अभी प्लाटिंग को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भोपाल की प्राइम लोकेशन के आसपास लगातार अवैध कॉलोनी और फ्लोटिंग की जा रही थी। इसको देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्त एक्शन लेते हुए शहर के पांच स्थानों पर रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक लगा दी है।
इस मामले में कलेक्टर ने कॉलोनाइजरों को 6 जून तक अनुमति पेश करने को कहा है। इसके बाद इस संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा प्रशासन के अनुसार शहर की अवैध कॉलोनियां सिकंदराबाद, पिपलिया जाहिरपीर, अरेड़ी, सेवनिया ओंकारा और छावनी पठार में रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक लगा दी गई है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इन इलकों में कालोनियां काट रहे कॉलोनाइजरों को 6 जून तक अपने-अपने जवाब और सभी जरूरी अनुमति पेश करने का समय दिया गया है।

सभी एसडीएम तक पहुंचे आदेश
यह आदेश मंगलवार को एसडीएम को भेज दिए गए। भोपाल में 255 अवैध कॉलोनी के खिलाफ FIR भी हो चुकी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हुजूर सहित पांच इलाकों में अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने की रिपोर्ट एसडीएम हुजूर के माध्यम से मिली थी। गौरतलब है कि भोपाल में सरकारी रिकॉर्ड में 2016 के बाद अवैध कॉलोनी की संख्या 576 है इनमें से 320 कॉलोनी को वैध किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications