Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री की कथा का अब भोपाल में सज रहा पंडाल, 14 से 17 सितंबर तक सुनाएंगे हनुमंत कथा
Bageshwar Dham: विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पं. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 14 सितंबर से 17 सितंबर तक भोपाल में हनुमंत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के विधानसभा क्षेत्र नरेला में होने जा रहा हैं। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन की तैयारियों को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शहर के प्रबुद्ध जनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। कथा पंडाल से लेकर उसमें शामिल होने वाले भक्तों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री की छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ ने हनुमंत कथा कराई थी।

14 सितंबर को होगी शोभायात्रा
मंत्री सारंग ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा लहराने वाले मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा के श्रवण का सौभाग्य भोपालवासियों को मिलने जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह किसी एक संस्था का आयोजन नहीं है, बल्कि सभी भोपालवासियों का आयोजन है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 14 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे। उनके स्वागत में अन्ना नगर से शोभायात्रा निकाली जायेगी।
15 से 17 सितंबर को होगी श्री हनुमंत कथा
मंत्री सारंग ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक शाम 4 बजे नरेला विधानसभा अंतर्गत पीपुल्स मॉल के पीछे कथा स्थल पर पंडित शास्त्री भोपालवासियों को श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस आयोजन में करीब 6 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
16 सितंबर को लगेगा दिव्य दरबार
मंत्री सारंग ने बताया कि पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर उनके श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता रहती है। इसमें भाग लेने के लिए पुरुष और महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। दिनांक 16 अगस्त को कथा स्थल पीपुल्स मॉल के पीछे दोपहर 11 बजे दिव्य दरबार लगेगा। जहां पंडित श्री शास्त्री श्रद्धालुओं की अर्जी सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications