Bhopal News: भोपाल की खराब सड़कों की स्थिति सुधरेगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Bhopal Raods News: भोपाल में खराब सड़कों को लेकर नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नाराज की जाहिर की। दरअसल, लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की पोल खोल दी है। सड़कों की गुणवत्ता की हालत यह है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई प्रमुख सड़कों में से 70 फीसदी गारंटी पीरियड में ही खराब हो गई है।
इन खराब सड़कों को देखकर आम नागरिकों के मन में ये ख्याल आता है कि मंत्री और अफसरों के बंगलों के सामने वाली सड़के बारिश में भी कभी खराब नहीं होती, लेकिन आम जनता के लिए बनाई गई सड़के, इतनी जल्दी क्यों खराब हो जाती हैं? हालांकि अब इस मामले पर नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अधिकारियों पर बहुत नाराज हुए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अफसरों से निर्देश दिया है कि राजधानी भोपाल की सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। यह बयान उन्होंने मंगलवार को नगरीय विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल नगर निगम के पास कुल 2020 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का नेटवर्क है, जिनमें से अधिकांश सड़कों में बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई निम्नलिखित सड़कों की स्थिति खराब हो गई है:
- रॉयल मार्केट से मॉडल मार्केट तक की सड़क
- माता मंदिर से होटल पैलेस तक की सड़क
- भोपाल टॉकीज से रेलवे क्रॉसिंग मार्ग तक की सड़क
- अग्रसेन चौराहा से शाहजहानाबाद मार्ग तक की सड़क
- स्टेट बैंक चौराहे से कर्बला तक की सड़क
- मनीषा मार्केट से हबीबगंज थाना और सुभाष स्कूल तक की सड़क
- कालियासोत मुख्य नहर से आकृति इको सिटी तक की सड़क
- जेके अस्पताल तिराहा से दानिश नगर चौराहा तक की सड़क
- आरआरएल से साकेत नगर तक की सड़क
- दानिश चौराहा से हिनोतिया आलम तक की सड़क
इन सभी सड़कों की खराब स्थिति की वजह से नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव केसी गुप्ता बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
खराब हुई सड़कों के संदर्भ में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव केसी गुप्ता ने बताया कि सड़कों का समय पर पैच वर्क और बारिश के बाद तेज गति से मेंटेनेंस किया जाएगा। चाहे सड़कों का पैच वर्क हो या नया निर्माण, गुणवत्ता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है और किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, भोपाल नगर निगम के कमिश्नर हरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि खराब सड़कों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और पैच वर्क शुरू हो गया है। बारिश के दौरान भी उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं। बारिश के थमने के बाद काम को और तेजी से पूरा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications