Bhopal News: राजस्थान से भोपाल में चोरी करने आए 2 शातिर चोरों को अयोध्या नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। खास बात यह है कि अब दूसरे राज्यों की अपराधी भी यहां आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा एक मामला अयोध्या नगर थाने से सामने आया है जहां पर पुलिस ने सूने मकान की रैकी कर रहे हैं आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में हुई चोरी ओर नकबजनी की कुल चार वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी दोबारा चोरी करने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

Ayodhya Nagar Police arrested 2 vicious thieves who came to steal from Rajasthan

थाना प्रभारी महेश लालहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि चार और 5 जुलाई को न्यू मिनल रेजिडेंसी भोपाल में रहने वाले एक बिजनेसमैन समेत तीन सुने मकान में चोरी और नकबजनी की घटनाएं सामने आई थी। मकान मालिक अपने जरूरी कीमती सामान बैंक में रखकर गए थे। जिसके कारण वारदात में बदमाशों को ज्यादा सामान हाथ नहीं लगा था। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की थी कि संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस की इस अपील को ध्यान में रखते हुए स्थानीय वासियों ने पुलिस को सूचना दी और रैकी कर रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम रामनिवास बागड़ी (26), निवासी ग्राम कुसायता, थाना सावर, जिला केकड़ी, राजस्थान और दुर्गालाल प्रधान बागड़ी (23), निवासी ग्राम लच्छीपुरा, थाना सावर, जिला केकड़ी, राजस्थान बताए। उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह पहले वे भोपाल आए थे और रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर न्यू मिनाल रेजीडेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने तीन जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें चांदी के ब्रेसलेट, चार जोड़ी चांदी की बिछिया और लगभग दस हजार रुपए नकदी शामिल थी। एक महीने पहले, उन्होंने बिजली नगर पावर हाउस के पास एक मकान से जेवरात चुराए और एक साल पहले चेतक ब्रिज गोविंदपुरा में भी एक मकान में चोरी की थी।

आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। भोपाल में आने के बाद उन्होंने 6 मकानों की रेकी पूरी कर ली थी, लेकिन वारदात करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी रामनिवास के खिलाफ 11 और दुर्गालाल के खिलाफ 7 पूर्ववर्ती अपराध दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+