Bhopal News: एसी और कूलर की हवा से निकलकर सीधे तेज धूप में जाने से बचे, ब्रेन हेमरेज का बढ़ा खतरा
Bhopal News: धूप में चलते-चलते अचानक गिर जाना, एसी कूलर की हवा से सीधे धूप में जाने पर बेचैनी और झुलसा हुआ महसूस करना, अचानक जुबान लडखडाना, शरीर के हिस्से चेहरे, हाथ-पैर में सुन्नपन महसूस होने को नजरंदाज न करें।
विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे लक्षण ब्रेन हेमरेज के कारण भी हो सकते है। यह लक्षण सबसे ज्यादा 50 से 60 साल तक के लोग या इससे अधिक उम्र के लोगों में सामने आ रहे हैं। गांधी मेडिकल जीपीएस पाताल और निजी अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज के मरीज पहुंच रहे हैं।

यह है प्रमुख लक्षण
- शरीर के किस चेहरे हाथ पैर में सुन्नपन महसूस होना
- बोलने और समझने में मुश्किल होना
- एक या दोनों आंखों से साफ न दिखना
- तेज सिर दर्द, उल्टी होना, जी मचलाना
- शरीर के किसी भी हिस्से में अकड़न के साथ उसमें संवेदना महसूस न होना
तापमान सामान्य होने पर ही धूप में निकले
चिकित्सकों के अनुसार झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में धूप में सीधे एसी या कूलर की हवा में ना जाए इसी तरह एसी या कूलर की हवा से सीधे धूप में ना निकले। बल्कि कुछ देर शरीर का तापमान सामान्य होने दे, इतना ही नहीं धूप के सीधे संपर्क में आने से बच्चे पर्याप्त पानी पीकर घर से निकले।
न्यूरोलॉजी सर्जन डॉक्टर आईडी चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताएं कि गर्मी ज्यादा पड़ रही है ऐसे में बीपी डायबिटीज से पीड़ित मरीज अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर नियमित दवाइयों का डोज पुनर्धारित कर लें। बीपी का नियंत्रित रहना आवश्यक है। समय से दवाइयां ले और तेज धूप के सीधे संपर्क से बचें।












Click it and Unblock the Notifications