'मर जाउंगा मर जाउंगा', दो बार गला काटने का प्रयास; तीसरी बार ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रेन के आगे कूदकर बिहार का एक युवक आत्महत्या कर ली है। युवक को पहले दो बार आत्महत्या करने के प्रयास से रोका गया था। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं है। युवक बिहार का रहने वाला था, जो पटना से रोजगार की तलाश में मुंबई जा रहा था।
जानकारी मुताबिक पटना से मुंबई जा रहे एक युवक की तबीयत खराब होने के चलते खंडवा स्टेशन पर उतर गया था। उसके बाद उसने चाकू से दो बार अपना गला काटने का प्रयास किया था। एक बार तो उसने अस्पताल में ही अपना गला चाकू से काटने की कोशिश करने लगा, जिसे अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों से देख लिया और उसे आत्महत्या करने से रोका।

सुरक्षाकर्मी उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और उसे बिहार वापस जाने का कह कर लौटा दिया। युवक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी।
इससे पहले पुलिसकर्मियों ने युवक से उसका नाम पता पूछ कर उसके आत्महत्या करने के कारण को जानने की कोशिश की। उसे समझाइश देकर लिखवाया गया कि वह अब इस तरह का कदम नहीं उठाएगा। इसके बाद उसे वापस अपने घर बिहार जाने के लिए बोलकर छोड़ दिया गया।
युवक ने खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म नंबर एक और 6 के बीच ट्रैक पर मालगाड़ी आते दौड़ लगा दी। इसके बाद युवक ने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। ऊपर से गुजरी मालगाड़ी की वजह से एक झटके में ही उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।
पुलिस की जानकारी मुताबिक युवक का हरदा में स्वास्थ्य खराब हुआ था। इसके बाद वह खंडवा स्टेशन पर उतरा और जिला अस्पताल में एडमिट हुआ था। वहां वार्ड में सब्जी काटने के चाकू से खुद का गला काटने का प्रयास किया था। थाने में पूछताछ के दौरान भी वो ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा था। मैं मर जाउंगा, मर जाउंगा कह रहा था। इसके बाद डायल 100 से उसे रेलवे स्टेशन की ओर छोड़ दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, युवक को शनिवार सुबह पहले माता चौक क्षेत्र में देखा गया था। वहां भी उसने एक सब्जी बेचने वाले से चाकू मांगकर खुद को मारने का प्रयास किया था। समय रहते लोगों ने युवक के इरादे को भांप लिया और उसे तुरंत घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां युवक ने अपना नाम दिनेश पिता संगम लाल उम्र 18 वर्ष निवासी पूर्णिया जिला बिहार के नाम से अस्पताल की पर्ची कटाई थी। उसने यहां भी अपना गाला काटने का प्रयास किया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications