Sanchi Accident: ट्रैक्टर ट्राली और बस की दिल दहलाने वाली भिड़ंत, 2 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल
Sanchi Accident: पुलिस का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया है। उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sanchi Accident News: रायसेन के सांची में भीषण सड़क हादसे से कई लोगों की जान चली गई। बस और श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रात करीब 3:00 बजे का है। रायसेन जिले से अशोकनगर के करीला मेला जा रही ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मार दी। इससे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 1 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए विदिशा रेफर कर दिया गया।
दरअसल रंगपंचमी के अवसर पर अशोकनगर जिले में करेला मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रति वर्ष रायसेन जिले से बड़ी संख्या में लोग करीला मेला देखने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के पुत्र लव कुश का जन्म करीला में हुआ था। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर ने सामने से आ रही बस को छोटा वाहन समझ लिया और टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications