चार शादी करने वाले पति को बाथरूम से बाहर निकलते ही दूसरे नंबर की पत्नी ने मारी गोली,हुई मौत
भोपाल के अशोका गार्डन में प्रॉपर्टी विवाद के चलते चार शादी करने वाले युवक की हत्या हो गई। हत्या करने वाली आरोपी महिला युवक की दूसरे नंबर की पत्नी है।

राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी विवाद को सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक शख्स की हत्या उसकी दूसरे नंबर की पत्नी ने गोली मारकर कर दी। वारदात रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित मयूर विहार की बताई जा रही है।
Recommended Video
एसीपी वीरेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक गार्डन इलाके के मयूर विहार में ताहिर नाम का एक शख्स रहता है। उसने चार शादियां की थी बताया जा रहा है कि ताहिर की दूसरी पत्नी अंजूम से उसका प्रॉपर्टी विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर जब वह नहा रहा था, तब अंजू उसके घर पहुंची। उसने ताहिर की चौथे नंबर की पत्नी(हुयुमा) से झगड़ा शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ताहिर बाहर आया। विवाद इतना बढ़ गया कि अंजूम ने ताहिर के सीने पर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अंजुम के साथ अन्य तीन लोग भी इस घटना में शामिल थे। जिसमें अंजुम का लड़का भी शामिल है।
अशोका गार्डन के थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर में ताहिर बाथरूम में नहा रहे थे इसी दौरान कोतवाली चटोरी गली में रहने वाली उनकी दूसरे नंबर की पत्नी अंजुम अपने बड़े बेटे से सिद्दीक और 3 लोगों के साथ उनके घर पहुंची। अंजुम ने हुयुमा के साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर ताहिर बाथरूम से बाहर निकले तो अंजुम और उसका बेटा उनसे विवाद करने लगा। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पहले से कटा साथ लेकर आई अंजुम ने ताहिर पर गोली चला दी। गोली ताहिर के पेट और सीने के बीच में लगी। इसके बाद ताहिर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले।
अशोका गार्डन इलाके के आयुष्मान हॉस्पिटल के पास जिस घर में हत्या हुई, उस घर पर आम सूचना का बोर्ड लगा है। इसमें बताया गया कि प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में लंबित है। अगर इस प्रॉपर्टी के संबंध में लेनदेन किया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया। मामले की जांच कर रहे हैं जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications