आरिफ खां "सनातन धर्म" अपना कर बना आनंद त्यागी, MP के शाजापुर से सामने आया घर वापसी का मामला

सुजालपुर के देने वाले आरिफ खान ने बुधवार को मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र पहनकर हिंदू धर्म अपना लिया। विश्व हिंदू परिषद ने कार्यक्रम कर उनका सम्मान भी किया और इसे घर वापसी बताया हैं।

Arif adopted Sanatan Dharma, became Anand Tyagi, case of homecoming came in MP Shajapur

Ghar wapsi abhiyan : मध्यप्रदेश के शाजापुर में घर वापसी का मामला सामने आया है। जहां पर सुजालपुर के रहने वाले आरिफ खां ने बुधवार को मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र पहन लिया। शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि विधान पूजन किया गया। इसके बाद सनातन धर्म को आरिफ खाने स्वीकार करते हुए अपना नाम आनंद त्यागी कर लिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और परंपराओं से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया है। लेकिन इसके पीछे की असल वजह कुछ और हैं। नीचे पूरे मामले को विस्तार से जानिए...

आरिफ खां अब आनंद त्यागी

आरिफ खां अब आनंद त्यागी

धर्म परिवर्तन करने वाले आरिफ खान को अब आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा उनका कहना था कि उन्होंने खुद की इच्छा से यह फैसला किया है उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया और ना ही उन्हें मुस्लिम समाज का कोई डर है। उन्हें हिंदू धर्म में आकर बड़ी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे पुराना घर मिल गया हो।

Recommended Video

    आरिफ खां 'सनातन धर्म' अपना कर बना आनंद त्यागी, MP के शाजापुर से सामने आया घर वापसी का मामला
    1964 से चला रहा है घर वापसी का अभियान

    1964 से चला रहा है घर वापसी का अभियान

    शाजापुर में बजरंग दल विहिप के विभाग मंत्री राजेश यादव ने इसे घर वापसी बताया और कहा कि सनातन धर्म के द्वार सबके लिए खुले हैं विहिप और बजरंग दल साल 1964 से घर वापसी का अभियान चला रहा है। बता दे शाजापुर में यह पहला मामला है। आरिफ का परिवार सुजालपुर में कई वर्षों से रह रहा है।

    हिंदू महिला के साथ कोर्ट पहुंचने पर हुआ था हंगामा

    हिंदू महिला के साथ कोर्ट पहुंचने पर हुआ था हंगामा

    पिछले महीने आरिफ हिंदू महिला से विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने लालघाटी स्टेट कोर्ट पहुंचा था। इसकी भनक हिंदू संगठनों के लोगों को लग गई थी। इसके बाद न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ था। तब लालघाटी थाना पुलिस महिला और आरिफ दोनों को थाने ले गई थी। थाने में किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं होने पर आरिफ को छोड़ दिया गया था, जबकि महिला को राजगढ़ जिले में नारी निकेतन केंद्र भेज दिया गया था। उस समय दोनों ने पुलिस को बताया था कि वह आपसी सहमति से 2 साल से साथ रहे हैं और विवाह करना चाहते हैं। युवक के सनातन धर्म अपनाने को इससे भी जोड़ा जा रहा है।

    कलेक्टर दिनेश जैन ने दी जानकारी

    कलेक्टर दिनेश जैन ने दी जानकारी

    शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मतांतरण के लिए शुजालपुर के रहने वाले आरिफ ने दिसंबर 2022 में आवेदन दिया था। इस पर विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मामला जांच में हैं। आवेदन पर 60 दिन में कार्रवाई पूर्ण करने का प्रावधान है। इस अवधि के पूर्व जांच आदि पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि यह मध्यप्रदेश में कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार घर वापसी के मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+