MP Nagriya Nikay Chunav 2022: कोतमा नगर परिषद पर कांग्रेस को बहुमत, बरगवां में भाजपा का कब्जा

अनूपपुर,30 सितंबर। जिले की नवगठित 2 नगर परिषद बरगवां और कोतमा की मतगणना पूरी हो गई है। बरगवां में पहली बार नगर परिषद बनने के बाद चुनाव हुआ है। यहां सबसे पहले परिणाम आया। 8 वार्डाें में बीजेपी, और 5 में कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। कोतमा में कांग्रेस का कब्जा रहा है। यहां सात वार्डों में कांग्रेस, 6 में बीजेपी और दो में निर्दलियों को जीत मिली है। बिजुरी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार मजबूत दिख रहे हैं। यहां कांग्रेस के 2, भाजपा के 3 और 4 निर्दलीय जीते हैं।

कोतमा परिषद पर कांग्रेस को बहुमत, बरगवां में BJP का कब्जा

यहां इसके लिए 27 सितंबर को मतदान हुआ था। बरगवां ( अमलाई ) से 15 वार्ड में 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कोतमा में 15 वार्ड में 62 प्रत्याशी मैदान में थे। बिजुरी में 15 वार्ड में 102 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 45 वार्ड में 245 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पिछले कार्यकाल में बिजुरी एवं कोतमा में बीजेपी का कब्जा था। बबरगवां (अमलाई) में 8 टेबल लगाए गए हैं। यहां 2 राउंड गिनती पूरी होगी। कोतमा में 15 टेबल लगाए हैं। बिजुरी में पांच टेबल काउंटिंग कंपलीट हुई‌। कुछ वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी भी दोनों का समीकरण बिगाड़ने के लिए मैदान में डटे हुए थे। अब परिणाम को लेकर जिले भर की जनता 30 तारीख का इंतजार कर रही है। 2 बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस जिनके प्रत्याशी सभी वार्डों में खड़े हुए थे। इस बार के हुए चुनाव में वोटर खुल कर किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के बारे में कुछ भी कहने से साफ बचते नजर आ रहे थे।

शहडोल की 2 निकायों में भाजपा का कब्जा, जयसिंहनगर में कांग्रेस की जीत

शुक्रवार सुबह से 3 निकायों की गिनती शुरू हो चुकी है। शहडोल नगरपालिका में भाजपा ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस 12 वार्डों पर जीत दर्ज कर पाई। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 9 वार्डों पर जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 27 पर कांग्रेस- बीजेपी के बीच टाई हो गया है। शहडोल की बुढ़ार नगर परिषद में बीजेपी ने 8, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीयों ने 3 वार्डों पर कब्जा किया है। इसके अलावा जयसिंहनगर नगर परिषद में 4 पर बीजेपी, 7 पर कांग्रेस और 4 सीट में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा ने जीत का डंका बजाया

मध्य प्रदेश में निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत का डंका बजा दिया है। 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में 27 सितंबर को मतदान हुआ था। जिनकी 30 सितंबर को मतगणना हुई है। 17 नगर पालिका में से 11 पर भाजपा को बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस सिर्फ 4 नगर पालिका में ही जीत दर्ज कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+