MP Latest News : मध्यप्रदेश में सरपंचों का मानदेय बढ़ाकर होगा 4250 रुपए, CM Shivraj ने की बड़ी घोषणा

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित नव-निर्वाचित सरपंचों का राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया और सरपंचों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।

MP : सरपंचों का मानदेय बढ़ाकर 4250 होगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने प्रदेश के सरपंचों को बड़ी खुशखबरी देते हुए उनके मानदेय को ₹4250 करने की घोषणा की है। सरपंचों का मानदेय पहले भी बीजेपी सरकार नहीं बढ़ाया था। बता दे वनइंडिया ने पहल ही सरपंचों के मानदेय बढ़ाने की संभावना जताई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों के राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन में ग्राम पंचायतों को सशक्त और सरपंचों को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए कई घोषणाएं की। जानिए सीएम शिवराज ने सरपंचो के लिए और क्या बड़ी बातें कही....

जनता के द्वारा चुना गया प्रतिनिधि सबसे बड़ा

जनता के द्वारा चुना गया प्रतिनिधि सबसे बड़ा

मुख्यमंत्री शिवराज ने जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित सरपंचों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सहसम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंचों के अधिकारों में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा राज ही लोकतंत्र है। इस राज में सबसे बड़ी जनता है और उसके बाद किसी का नंबर आता है तो वह है जनता के द्वारा चुना गया प्रतिनिधि। सीएम ने कहा कि सरपंचों का 5 साल का यह कार्यकाल यशस्वी हो और वह जनता के संकल्प और सपने ढंग से पूरे कर पाएं इसलिए त्रिस्तरीय पंचायती राज में आपको जो अधिकार दिए गए हैं वह अधिकार आपके ही हाथ में होंगे। मैं उनको किसी और के हाथ में नहीं दिए जाने दूंगा।

 पंचायतों में सचिवों के रिक्त पदों को भरा जाएगा

पंचायतों में सचिवों के रिक्त पदों को भरा जाएगा

प्रदेशभर से आए सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत राज्य में सबसे महत्व भूमिका सरपंचों की है। इसलिए सरपंचों को अपने दायित्व निभाने होंगे। सरपंचों के सहयोग के लिए पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों के पदों पर काम होता है पंचायतों में सचिवों के रिक्त पदों को भी जल्द भरने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए सरकार बजट में कोई कमी नहीं रखेगी।

मैं बड़ी पंचायत का सरपंच हूं : शिवराज

मैं बड़ी पंचायत का सरपंच हूं : शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि लोकतंत्र में आप सभी निर्वाचित सरपंच एक बराबर हैं। आप ग्राम पंचायत के सरपंच है और मैं बड़ी पंचायत का सरपंच हूं। सरपंच का दायित्व अपने क्षेत्र के नागरिकों का कल्याण और उनके जीवन को सुगम बनाना है। आप किसी भी जरूरत और जनता की मांग के लिए सीधे नकार नहीं सकते, समाधान के रास्ते तलाशने होंगे। समान भाव से उत्तम व्यवहार करना होगा। सरपंच का दायित्व मिलने के बाद आपको सदैव सजग एवं सतर्क रहना है। ऐसा ना हो कि पद आपके पास है और दायित्वों का निर्वहन किसी दूसरे के इशारे पर हो रहा है। कोई भी कार्य हो, पूरी जानकारी प्राप्त करें, गड़बड़ी न होने दें। मेरी नजर पूरे प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों पर है, लेकिन सभी जगह पहुंचना संभव नहीं, इसलिए मैं चाहता हूं कि पूरे प्रदेश में आप सरपंच ही मेरी नजर बन जाओ और मैं आपके माध्यम से पूरे प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर सकूं।

नियमित अंतराल के बाद ग्रामसभा का आयोजन हो : CM शिवराज

नियमित अंतराल के बाद ग्रामसभा का आयोजन हो : CM शिवराज

सीएम ने कहा कि पंचायत चलाने में जनता का सहयोग, जनता से सीधा जुड़ाव हो इसलिए नियमित अंतराल के बाद ग्रामसभा का आयोजन होते रहना चाहिए। जनता की भागीदारी से यदि आप कोई काम करेंगे तो उस काम में सफलता अधिक मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर सरपंच से मेरी अपेक्षा है कि आप अपने गांव को समृद्ध बनाएं। चुनाव के बाद गांव का माहौल सौहार्दपूर्ण और एक-दूसरे की मदद करने वाला बने, किसी भी प्रकार के विवाद और मामूली झगड़े आपसी सहमति से ही सुलझाएं। ग्राम स्वराज का एक नया कांसेप्ट तैयार करके मैं आपके सामने प्रस्तुत करूंगा जिसमें गांव की चीजें गांव में ही निपट जाए इस बात की कोशिश होगी।

₹10 हजार करोड़ का बजट मकानों के निर्माण के लिए दिया : CM शिवराज

₹10 हजार करोड़ का बजट मकानों के निर्माण के लिए दिया : CM शिवराज

सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के 38 लाख मकान बन चुके हैं। अभी 8 लाख मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल हमने ₹10 हजार करोड़ का बजट मकानों के निर्माण के लिए दिया है। जैसे शहर का मास्टर प्लान बनता है वैसे हम गांव का मास्टर प्लान बनाएं और तय कर लें कि पहले साल कौन सा काम करना है। अब कोई अधिकारी नहीं, ग्रामसभा और ग्राम पंचायत मिलकर काम तय करेगी। अपने गांव का प्रत्येक बच्चा पढ़ने स्कूल जाए। कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा का स्तर सुधरे। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।

सरपंच खुद की मर्जी से ₹25 लाख रुपए तक का काम करा सकेंगे

सरपंच खुद की मर्जी से ₹25 लाख रुपए तक का काम करा सकेंगे

सीएम ने अपने संबोधन के आखिर में कहा कि बेटी बोझ नहीं, वरदान है। बेटियों के प्रति अपना गांव आदर रखे इसमें आपका सहयोग चाहिए। मैं यह व्यवस्था करुंगा कि सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। सरपंचों का मानदेय अभी केवल ₹1750 है जिसे बढ़ाकर में ₹4250 कर रहा हूं। ग्राम पंचायत में प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार ₹15 लाख तक के हैं। उन्हें बढ़ाकर ₹25 लाख कर दिया जाएगा। हम साथ मिलकर गांव की तस्वीर व जनता की तकदीर बदलेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने की

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने की

इस मौके पर पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी पंचायतों में कोरोना काल में हुए काम और नवाचारों के माध्यम से लोगों को रोजगार और विकास के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की प्रशंसा की और इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए काम करने रहने को कहा इस कार्यक्रम में अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने की। उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह सम्मेलन में प्रदेश की 23012 पंचायतों के सरपंच 52 जिला पंचायतों और 313 जनपद पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : भोपाल में पंचायत सचिव को ₹20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, बोरदा के सरपंच की भी होगी जांच

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+