Bhopal News: थाने में शिकायत करने से गुस्साए पति ने स्पीड पोस्ट से भेजा तलाकनामा, दहेज प्रताड़ना का मामला
Bhopal triple talaq: राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ तीन तलाक का मामला सामने आया है। जहां थाने में शिकायत करने से गुस्साए पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। आरोपी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के अनुसार उनकी शादी 2015 में हुई थी। इसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति भी उसे प्रताड़ित करता था। इसलिए तंग आकर महिला अपने मायके आ गई और अपने पिता के साथ रहने लगी।

इसके बाद भी आरोपी पति उसे परेशान करता रहा तंग आकर महिला ने शिकायत दर्ज करा दी शिकायत से गुस्साए पति ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से तलाकनामा भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एसआई सुशीला कुमारी ने बताया कि इंदिरा सहायता नगर की रहने वाली महिला की शादी साल 2015 में 18 दिसंबर को रंभानगर के रहने वाले मोहम्मद फारुख पुत्र याकूब से हुई थी। फारुख मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बच्चा भी महिला के साथ ही रहते हैं शादी के बाद से फारुख व उसका परिवार महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा पहले तो महिला ने काफी दिनों तक ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की लेकिन तंग आकर उसने पति का घर छोड़ दिया और मायके आकर पिता के पास रहने लगी। मायके आने के बाद भी फारूक महिलाओं को दहेज के लिए परेशान करने लगा बताना से तंग आकर महिला ने जनवरी 2023 में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
महिला ने शिकायत में बताया कि 12 जून को पति ने उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित में तलाकनामा भेजा है। इसे लेकर महिला थाने पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जब वह आरोपी पति घर पर गई तो वहां ताला लटका हुआ मिला। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications