Bhopal News: अनंत चतुर्दशी आज, भोपाल में परिवर्तित मार्ग से निकलेगा भगवान गणेश का चल समारोह

Bhoapl News: राजधानी भोपाल में भी अनंत चतुर्दशी गुरुवार को मनाई जाएगी। इस बार चल समारोह का मार्ग परिवर्तित किया गया है। श्री हिंदू समिति द्वारा 21 सदस्य टीमों का गठन किया गया है और तिलक मार्केट इतवारा चौराहे पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चल समारोह में बड़ी झांकियां इसमें शामिल होंगी जिसमें विदिशा से भी करीब एक दर्जन बड़ी चली झांकियां शामिल होंगी।

समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि मार्ग परिवर्तन को लेकर समिति ने प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इस बार चल समारोह नादरा बस स्टैंड से अल्पना टॉकीज, भारत टॉकीज के द्वारा मंगलवारा, हनुमानगंज, जवाहर चौक, जुमेराती सिंधी मार्केट, कमला पार्क होते हुए रानी कमलापति घाट पर पहुंचेगा। हर साल चल समारोह नादरा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर घोड़ा नक्कास हनुमानगंज द्वारा चिंतामणि चौराहा, चौक, कमला पार्क होते हुए रानी कमलापति घाट पहुंचता था।

Anant Chaturdashi today, moving ceremony of Lord Ganesha will take place through a different route.

सीसीटीवी की निगरानी में सातों घाटों पर होगा गणेश विसर्जन

राजधानी में अनंत चतुर्दशी प्रसाद घाटों पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान घाटों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। घाटों पर 200 फीट की क्रेन से गणेश विसर्जन होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को पानी में उतरने की अनुमति नहीं होगी। ढोल ग्यारस से ही घाटों पर अमला तैनात है, जो विसर्जन समाप्त होने तक रहेगा। लोग विसर्जन जुलूस या चल समारोह निकालकर घाटों पर पहुंच सकेंगे। क्योंकि शहर में करीब 1000 छोटे बड़े स्थान पर पंडालून में गणेश जी विराजित किए गए हैं ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+