सिंगरौली: NCL में खेल की आड़ में बुलाई गई लड़कियां, नागिन धुन बजते ही कर्मचारियों ने खोया आपा
सिंगरौली, 24 सितंबर। जिले में स्थित भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड के अमलोरी परियोजना में शुक्रवार की रात टेबल टेनिस टूर्नामेंट कार्यक्रम के समापन में एनसीएल परियोजनाओं में कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी खेल रहे थे। 23 सितंबर को टेबल टेनिस खेल के समापन के बाद लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलवाया गया था जिसमें लड़कियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी नागिन डांस पर जमकर नाचे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला एनसीएल अम्लोरी परियोजना से जुड़ा है जहां अम्लोरी परियोजना में पिछले तीन दिनों से टेबल टेनिस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। 23 सितंबर की शाम टेबल टेनिस कार्यक्रम समापन के बाद अधिकारियों कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलाया गया था जहां आर्केस्ट्रा में नागिन डांस पर लड़कियों के साथ एनसीएल के कर्मचारी अधिकारी भी जमकर नागिन डांस किए। इस दौरान उनके द्वारा डांस में जमकर मस्ती की गई जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लोग एनसीएल कंपनी पर प्रश्नचिन्ह सवाल खड़े हो रहे हैं कि एनसीएल प्रबंधन सीएसआर फंड का दुरुपयोग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम करवा कर खर्च कर रहा है। आर्केस्ट्रा करवाने की वजह यह जिले के विकास में फंड दे दिया जाता तो निश्चित रूप से किसी क्षेत्र का विकास हो सकता था।
एनसीएल अधिकारी की इस कारगुजारी के बाद लोगों के निशाने पर एनसीएल प्रबंधन के कर्मचारी अधिकारी आ गए हैं। लोग वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि वीडियो वायरल होने के बाद एनसीएल के प्रबंधक इन कर्मचारी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications