मध्यप्रदेश में लगातार अमित शाह के दौरे से कांग्रेस नेताओं में बढ़ी बेचैनी, विजयवर्गीय ने मारा नहले पर दहला

Madhya Pradesh Election 2023: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सक्रियता ने कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। सत्ता विरोधी माहौल से निपटने के लिए अमित शाह ने प्रदेश बीजेपी नेताओं को नसीहत दी है कि हर कदम फूंक-फूंक कर रखें इसलिए वह बराबर दोहरा रहे हैं कि मध्य प्रदेश का चुनाव टीम लीडरशिप से होगा। इसलिए सभी नेताओं को अपने मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने भोपाल प्रवास के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह प्रदेश प्रवास के दौरान किसी भी सरकारी कार्यक्रम, उद्घाटन या शिलान्यास में शिरकत नहीं करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने बीजेपी के सुपर सेवन नेताओं की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वे सिर्फ कार्यकर्ता सम्मेलनों में ही शिरकत करेंगे।

Amit Shahs frequent visits to Mp have increased Congress leaders uneasiness, Kailash Vijayvargiya

अमित शाह ने यह भी नसीहत दी कि कार्यकर्ता सम्मेलन बिना प्रशासनिक मदद के आयोजित किए जाएं। इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जिम्मेदारी लेते हुए 30 जुलाई को इंदौर में अमित शाह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया है।

विजयवर्गीय ने मारा नहले पर दहला

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अमित शाह की मौजूदगी में अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने में कामयाब हो गए। भोपाल में हुई बैठक के दौरान जब अमित शाह ने यह पूछा कि कौन सा संभाग बगैर प्रशासनिक सहयोग के बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सकता है तो कैलाश विजयवर्गीय ने तत्काल हामी भर दी। उन्होंने 30 जुलाई को होने वाले सम्मेलन की संपूर्ण जिम्मेदारी अपने इंदौर के विश्वासपात्र विधायक रमेश मंदौला को सौंप दी है। इंदौर कनकेश्वरी गरबा मैदान में 9 जिलों के 37 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर लिया गया है जिसे अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+