Bhopal News: 1 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर, BJP द्वारा घोषित प्रत्याशियों का लेंगे फीडबैक

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एम भूमिका निभा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। वे करीब 3 घंटे तक भोपाल में रहेंगे। इस दौरान वे चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। उनके इस भोपाल दौरे की खबर पाकर प्रदेश संगठन व्यवस्थाओं में जुट गया है।

अमित शाह भोपाल में कई संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। चर्चा यह भी है कि सब भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर विधानसभाओं से आया फीडबैक भी लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Minister Amit Shah to visit mp on October 1, will take feedback of declared candidates bjp

अमित शाह भोपाल में करीब 3 घंटे रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यालय में ही अलग-अलग बैठके लेंगे। इसमें अमित शाह के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे। आचार संहिता लगने के पहले हो रहे शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले अमित शाह अपने फार्मूले के तहत प्रदेश में उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से नेताओं को इंपोर्ट कर चुनाव में तैनात कर चुके हैं। इन प्रवासी नेताओं ने मध्य प्रदेश में मोर्चा भी संभाल लिया है।

बता दे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की डोर पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद देश में लोकसभा के चुनाव भी होना है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में सत्ता बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले 2 महीने में गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल तीन बार आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+