भोपाल लोकसभा सीट पर BJP उतार सकती है नया चेहरा, MP आलोक संजर का इसलिए कट सकता है टिकट

Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी मुख्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में भोपाल लोकसभा सीट को लेकर बैठक हुई। भोपाल लोकसभा सीट प्रभारी अरविंद भदोरिया ने बताया कि बैठक में चुनाव के लिए डिटेल और एडवांस प्लानिंग की गई है। बैठक में भोपाल सांसद आलोक संजर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Alok Sanjar of BJP candidate from Bhopal Can change in Lok Sabha election 2019

अरविंद भदोरिया ने बताया कि बैठक में भोपाल लोकसभा सीट के लिए चुनाव अभियान और उनकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले विदिशा और रायसेन लोकसभा सीट को लेकर भी बैठक की गई थी, जिसमें उन सीटों के लिए रणनीति तैयार की गई थी।

दरअसल, मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने भी हाल ही में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की थी, जिसमें पदाधिकारियों को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

बैठकों में पार्टी के चेहरों से लेकर हर चीज पर बारीकी से चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि भोपाल सांसद आलोक संजर की जगह इस बार कोई नया चेहरा मैदान में उतारा जाएगा और भोपाल लोकसभा के प्रभारी अरविंद भदोरिया ने भी इसके संकेत देते हुए कहा है कि बीजेपी के पास चेहरों की कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+