MP Assembly Election 2023 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इंदौर में 14 अप्रैल को करेंगे चुनावी शंखनाद

सपा के अलावा आम आदमी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी भी मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश का आने वाला विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है।

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस बीजेपी के अलावा सपा ने भी पूरी विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारने की तैयारी कर ली है। 14 अप्रैल को पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इंदौर के मऊ से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद कैंडीडेट्स की पहली लिस्ट भी घोषित कर दी जाएगी।

MP : अखिलेश यादव इंदौर में 14 अप्रैल को करेंगे चुनावी शंखनाद

मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पार्टी ज्वॉइन करने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समूह में ज्वाइन कराएंगे। वहीं अब जो भी जॉइनिंग होगी, वह भोपाल में ही होगी। टिकट की घोषणा जरूर लखनऊ से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले फेज में कैंडिडेट की घोषणा की जाएगी इसके लिए कुछ कैंडिडेट की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई है।

14 अप्रैल को इंदौर के महू आएंगे अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को इंदौर के महू में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। देव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे यहां पर सभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनावी साल में याद आ गया पहला मध्यप्रदेश दौरा होगा।

बता दे पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में सपा ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से उसे केवल एक सीट पर जीत मिली थी। बिजावर से सपा ने जीत हासिल की थी वही बीजेपी ने 109 कांग्रेसमें 114 बसपा ने दो और 2 निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की थी। इस बार सपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। अब देखना होगा कि एमपी में सपा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से किस पार्टी को फायदा और किस को नुकसान होता है।सपा के अलावा आम आदमी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी भी मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश का आने वाला विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने BJP पर लगाए Ganga River को साफ नहीं करने के आरोप | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+