राजधानी भोपाल में पहली बार करतब दिखाएंगे 50 फाइटर जेट, ग्वालियर और आगरा से उड़कर सीधे आएंगे ये प्लेन
Bhopal News: राजधानी भोपाल में पहली बार वायु सेना का एयर शो होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसके तहत 50 फाइटर जेट आसमान में कलाबाजी करते हुए नजर आएंगे। यह ये एयर शो 2 घंटे तक चलेगा। मंगलवार को वायु सेना अधिकारियों के साथ भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक की।
इसमें एयर शो को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी गई। यह बताया गया कि 22 से 27 सितंबर तक वायु सेना के फाइटर जेट रिहर्सल करेंगे। फाइनल रिहर्सल 28 सितंबर को होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 30 सितंबर के पहले वायु सेना के अधिकारी जंगी जहाजों और हेलीकॉप्टर के साथ तैयार हवाई पट्टी पर विमान उतारने और उड़ाने का पूर्व अभ्यास करेंगे।

सेना से जुड़े अधिकारी एयर स्ट्रिप का मुआयना भी करेंगे। बड़ा तालाब पर करतब दिखाने के दौरान VIP रोड और बोट क्लब पर आम लोगों के लिए इंतजाम किए जाएंगे। इस एयर शो के लिए बंद के माध्यम से भी परिस्थितियों दी जाएगी। इस एयर शो में वायु सेना के राफेल, सुखोई, तेजस मिग-29, हाक, जगुआर, मिराज जैसे लड़ाकू जेट और सारंग, चिनूक, अपाचे जैसे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के शो में प्रदर्शन करने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications