AIMIM नेता ने दिग्विजय को लिखा पत्र, पूछा- PCC दफ्तर में हनुमान चालीसा पढ़ी जा सकती है तो नमाज क्यों नहीं?

AIMIM News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बकरीद पर सियासत गरमा गई है। दरअसल AIMIM नेता ने बकरीद के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बकरे की कुर्बानी और नमाज अदा करने की परमिशन मांगी गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को इसके लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि PCC दफ्तर में हनुमान चालीसा पढ़ी जा सकती है तो नमाज क्यों नहीं?

गुरुवार को देशभर में ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले बुधवार को भोपाल में AIMIM के प्रदेश सचिव तौकीर निजामी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पत्र भेजा है। इसमें निजामी ने लिखा है- मोहब्बत की दुकान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस पर कुर्बानी और ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी।

AIMIM wrote letter to Digvijay, If Hanuman Chalisa can be read in PCC office, then why not Namaz?

हालांकि, कांग्रेस ने उनकी मांग का जवाब देने से भी इनकार कर दिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि निजामी इतने बड़े नेता नहीं हैं कि कांग्रेस उनको जवाब दे। वहीं, बीजेपी नेता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

नरोत्तम ने कहा, 'यह तो होना ही था। चचा जान आप हिंदू और हिंदुत्व का हलाला करते रहे। अब आपसे बकरे की हलाली की डिमांड आ गई। छद्म धर्मनिरपेक्षता का जो चोला ओढ़े हुए हैं, उसी को ओढ़कर आप हिंदुत्व और हिंदू को नकारते हैं। यह तो दिग्विजय सिंह आपके संग होना ही था। कहावत है- 'न खुदा मिला न विसाले सनम, न इधर के रहे न उधर के हम।' अब उस सवाल का जवाब दें, जो एआईएमआईएम ने पूछा है।

AIMIM नेता नेने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी ने देश में नफरत खत्म करने के लिए मोहब्बत की दुकान खोली है। मध्यप्रदेश कांग्रेस हार्ड हिंदुत्व पर चल रही है। एक धर्म विशेष के आयोजन पीसीसी दफ्तर में हो रहे हैं। दफ्तर को कभी भगवामय किया जाता है तो कभी कमलनाथ जी यहां देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं। कभी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। आप बिल्कुल करो। हमको ऐतराज नहीं है, लेकिन मुस्लिम वोट के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद कीजिए।

आगे लिखा है कि कांग्रेस जब सेकुलर होने की बात करती है, सभी धर्मों की पार्टी होने की बात करती है, तो फिर दलित, मुस्लिम और आदिवासियों के जो त्योहार हैं, उनमें भेदभाव क्यों कर रही है? वोट तो आपको इन समाजों के 100% चाहिए, लेकिन काम आप संघ और BJP के इशारे पर कर रहे हो। अगर वाकई में आप सेकुलर हो और राहुल गांधी की बात मानते हो, तो पीसीसी जो आपकी मोहब्बत की दुकान है, उस पर मुस्लिम समाज के इस त्योहार पर कुर्बानी करने और विशेष नमाज अदा करने की इजाजत दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+