MP News: वोटिंग के बाद IAS अधिकारियों में चर्चा का एक ही सवाल, मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार !

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। मतदान के बाद अब चुनावी गुणा भाग में आम जनता के साथ राजनेता और आईएएस अधिकारी भी लगे हुए हैं। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में ब्यूरोक्रेट्स के बीच एक ही सवाल पर चर्चा हो रही है कि 3 दिसंबर को प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार?

भोपाल मंत्रालय में बाहर से आने वाले विश्लेषण, एजेंसियों, मीडिया कर्मियों और बाहर से मंत्रालय आने वालों से चर्चा के दौरान अब नौकरशाहों का उनसे एक ही सवाल जरूर होता है कि 3 दिसंबर को किसकी सरकार बनेगी।

After voting only one question was discussed among IAS officers, government will be formed in MP

मंत्रालय में सभी की निगाहें नई सरकार को लेकर है। भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनने का मौका किसको मिलेगा और कांग्रेस की सरकार बनी तो मनीष रस्तोगी का क्या होगा। वे इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। फिर किसी अन्य को यह मौका दिया जाएगा ऐसे कई सवाल है, जिन पर मंत्रालय में खूब चर्चा हो रही है।

मंत्रालय में इस तरह के सवालों पर नौकरशाह मीडिया कर्मी और अन्य वरिष्ठ अफसरों से चर्चा कर रुझान लेने में लगे हुए। मंत्रालय में नौकरशाओं के बीच एक और सवाल सबसे अधिक चर्चाओं में है कि इस महीने के बाद प्रदेश का प्रशासनिक मुखिया कौन होगा। दरअसल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। इसके बाद प्रदेश में 3 दिसंबर को मतगणना होना है और नई सरकार का गठन होना है इसलिए मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव, अपर सचिव, उपसचिव और विभाग अध्यक्षों तक की रुचि इसमें है कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा।

अफसर के बीच चर्चा इस बात की भी है कि भाजपा की सरकार आई तो वीराना मोहम्मद सुलेमान, मलय श्रीवास्तव, राजेश राजौरा में से कोई मुख्य सचिव बन सकता है। वही अनुराग जैन को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस की सरकार आए तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से संजय बंदोपाध्याय को वापस बुलाया जा सकता है या फिर मोहम्मद सुलेमान को भी मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+