Bhopal News: वोटिंग के बाद कांग्रेस ने सभी 230 प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग के लिए बुलाया भोपाल
मतदान के बाद अब कांग्रेस बीजेपी सहित सभी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की नजर ईवीएम पर लगी हुई है। EVM को अब स्ट्रांग रूम में भी भारी सुरक्षा के बीच रखा जा चुका है। वहीं प्रदेश कांग्रेस इस बार ईवीएम काउंटिंग को लेकर सचेत नजर आ रही है। उसने अपने सभी 230 प्रत्याशियों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है।
बता दे मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के सभी 230 विधायक प्रत्याशियों को ट्रेनिंग के लिए राजधानी भोपाल में 26 तारीख को बुलाया है। इन सभी प्रत्यशियों को विधायक प्रत्याशी और मतगणना एजेंट को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग कैम्प में प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी।

इधर प्रदेश कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्र के अपनी उम्मीदवारों के साथ ही काउंटिंग एजेंट को भी लीड करने वाले दो-दो लोगों को हर विधानसभा क्षेत्र से बुलाने की तैयारी कर ली है। दो पाली में कांग्रेस काउंटिंग के संबंध में प्रशिक्षण देगी जिससे यह बताया जाएगा की काउंटिंग एजेंट को किन-किन बातों पर विशेष तौर पर ध्यान रखना है अरब की सील चेक करना है एवं के साथ लगे परिचय पर कुल मतदान की संख्या का मिलान करना है इन बिंदु सहित अन्य बिंदु पर नजर रखने के लिए कहा जाएगा।
उम्मीदवार और उनके दो-दो साथी अपने क्षेत्र में जाकर हर पोलिंग एजेंट को ट्रेनिंग देंगे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भी मतदान के बाद काउंटिंग की ट्रेनिंग दी थी। उधर भाजपा भी काउंटिंग के लिए उम्मीदवारों और को टिप्स दे देगी।












Click it and Unblock the Notifications