उज्जैन के बाद खंडवा में लगे आपत्तिजनक नारे, 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

खंडवा, 23 अगस्त। मध्य प्रदेश में उज्जैन के बाद अब खंडवा में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। खंडवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते 15 लोगों के एफआईआर दर्ज की है। इनमें से पांच आरोपी नामजद हैं। दस अज्ञात हैं।

After Ujjain objectionable slogans raised in Khandwa MP, FIR registered against 15 people

खंडवा एसपी ललित गठरे ने मीडियो से बातचीत में बताया कि 22 अगस्त को ताजिया का जुलूस निकाला गया था। उसमें शामिल लोगों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए हैं।

इस संबंध में पुलिस के हाथ वीडियो फुटेज हाथ लगा है। जिसे देखकर पांच आरोपियों की पहचान की गई है। फिलहाल धर्म विरोध नारे लगाए जाने की बात सामने आई है। पाकिस्तान या तालिबान के समर्थन में नारेबाजी की बात की पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले उधर, उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान व तालिबान के समर्थन में नारे लगाए गए। आरोपी अजहर उर्फ अज्जू, शादाब उर्फ बच्चा और मोहम्मद समीर उर्फ बल्दी पर रासुका लगाई गई है।

इनके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले साहिल लाला उर्फ सोयम पर भी कार्रवाई की गई है। चारों पर वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक उन्माद भड़काने, लोक शांति भंग करने, देशभक्ति की भावना को आहत करने, देश की संप्रभुता को धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+