MP Election 2023: भाजपा के मास्टर स्ट्रोक के बाद AICC ने लगाई कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की ड्यूटी
MP news: मध्य प्रदेश में भाजपा के मास्टर स्ट्रोक के बाद कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। जहां बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करते हुए कई चौंकाने वाले नाम चुनाव के लिए जारी किए है। वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई है।
आईसीसी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने ये आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय स्तर से आठ प्रवक्ताओं की मध्य प्रदेश चुनाव के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बता दे यह प्रवक्ता मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के कोऑर्डिनेशन में काम करेंगे।

राजधानी भोपाल में डॉक्टर रागिनी नायक और अमरीश रंजन पांडे, इंदौर में चरण सिंह सापरा, जबलपुर में आलोक शर्मा और चंद्रेश वर्मा और हर्ष चौधरी। वहीं ग्वालियर में सुरेंद्र सिंह राजपूत और अनुमा आचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5 अगस्त को जारी किए गए आदेश में संशोधन कर 25 सितंबर 2023 को एक नया अध्यक्ष जारी किया गया है।
बता दे भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी थी। इसमें भी 39 प्रत्याशियों के नाम थे। इनमें से तीन जीती और 36 हरी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी को टिकट दिया है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की ड्यूटी मध्य प्रदेश में लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications