MP BJP: कर्नाटक विधानसभा के नतीजों के बाद भाजपा में चुनावी मंथन के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

राजधानी भोपाल में 19 मई को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर भी चर्चा करेंगे।

After the results of Karnataka assembly, MP is preparing to fill enthusiasm among BJP workers

MP Bjp Ki News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा अब अगले 4 माह तक पार्टी के हर पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में जीत का संकल्प दिलाएगी और हर पदाधिकारी को दुगनी ताकत से पार्टी की रीति नीति के अनुसार जनता के बीच पहुंचने के लिए कहेगी। ताकि कर्नाटक चुनाव जैसे परिणामों से बचा जा सके।

बताया जा रहा है कि संगठन को डबल मजबूत बनाने के लिए बूथ से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निभा रहे नेताओं को काम सौंपा जाएगा। और 200 से अधिक सीट जीत के लिए काम करने को कहा जाएगा 7 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली इस बैठक में कर्नाटक चुनाव परिणाम में सामने आए बीजेपी के हार के कारणों पर भी चर्चा होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 मई यानी शुक्रवार को भोपाल में होने वाली है। इस बैठक में पार्टी चुनाव के आगामी कार्यक्रम तय करने के साथ 200 से अधिक सीटों पर जीत के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी ताकत से जुड़ने के लिए कहा जाएगा।

पार्टी सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश में सरकार और संगठन पहले ही सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाकर काम कर रही है, लेकिन कोई चूक नहीं रह जाए। इस पर अब पार्टी का फोकस ज्यादा रहेगा। इस बैठक में नाराज और रूठे नेताओं को समझाए देने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर भी चर्चा होगी।

कार्यकर्ता और योजनाओं का गढ़ है एमपी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भाजपा की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। साल 2023 का विधानसभा चुनाव 51% वोट शेयर और अब की बार 200 बार के नारे के साथ भाजपा जीतेगी पार्टी सूत्र बताते हैं कि बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों से इसी ध्येय का पालन करने के लिए कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+