रैगिंग में तड़पाया था, रैगिंग के बाद कोमा में चला गया था आदर्श!
भोपाल। रैगिंग के बाद दहशत और जख्म सह रहा आदर्श कोमा में चला गाय था। बिहार के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह को मानो जैसे सांसे अटकी हुई थी। पूरे परिवार की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। सभी दुआएं मांग रहे थे। अचानक जब बेटे आदर्श को होश आया तो मानो परिवार की सांसे लौट आई हों। आदर्श को स्कूल में रैगिंग के दौरान इतनी यातनाएं दी गईं थीं कि वह कोमा में चला गया था।

हालत अभी भी नाजुक
लेकिन खबर यह है कि भले ही आदर्श कोमा से बाहर आया है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आदर्श को दिल्ली के अपोलो अस्पताल के न्यूरो आईसीयू में भर्ती किया हुआ था। काफी दिनों तक आदर्श वेंटिलेटर पर रहा। उसकी हालत में अभी उसकी स्थित कुछ सुधर रही है। तब भी आदर्श सदमे में है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल में पढ़ाई करने वाले 14 वर्षीय आदर्श कुमार ने विद्यालय में रैगिंग की एक घटना के बाद कुदकुशी की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications