मुस्लिम धर्मगुरुओं के बाद भोपाल में संतों ने भी उठाई शाहरुख खान की फिल्म "पठान" के बैन होने की मांग
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान कंट्रोवर्सी में अब संतों की एंट्री भी हो चुकी हैं। भोपाल में संत समाज ने मध्यप्रदेश में फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। अब मध्यप्रदेश में यह फिल्म संतों के निशाने पर भी आ गई है। इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की थी। अब एमपी में संतों ने इस फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है। संतों ने राजधानी भोपाल में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म को प्रदेश में रिलीज ना होने देने की मांग की है। उन्होंने ने कहा कि भगवा रंग हमारा साधु-संतों का रंग है, त्याग तपस्या का रंग है। ये रंग भगवान के मंदिरों पर लहराने वाले ध्वज का रंग है। इस रंग को देखकर हर सनातन धर्मी प्रणाम करता है और इस रंग के बारे में इस प्रकार का फिल्मांकन संत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

फिल्म पठान में हमारे भगवा रंग का अपमान
आज अखिल भारतीय संत समाज के प्रदेश प्रवक्ता महंत अनिलानंद ने कहा कि फिल्म पठान में हमारे भगवा रंग का अपमान किया गया है। इस रंग को पहनकर अश्लीलता फैलाई गई है जिस प्रकार का फिल्मांकन भगवा रंग पहनकर किया गया और इस रंग को बेशर्म रंग की संज्ञा प्रदान की गई है। ये रंग हमारा साधु-संतों का रंग है। त्याग तपस्या का रंग है। ये रंग भगवान के मंदिरों पर लहराने वाले ध्वज का रंग है। इस रंग को देखकर हर सनातन धर्मी प्रणाम करता है और इस रंग के बारे में इस प्रकार का फिल्मांकन संत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
Recommended Video

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से की मांग
अखिल भारतीय संत समाज यह चेतावनी देता है कि इस फिल्म में से यह गाने को पूर्ण रूप से हटाया जाए और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से यह मांग करता है कि इस फिल्म को मध्यप्रदेश में किसी भी टॉकीज में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाए। अगर इस प्रकार से हमारे धारण करने वाले गेरुआ भगवा रंग को अपमानित किया जाएगा तो साधु संतो को सड़कों पर आकर इसका जवाब देना होगा। हम फिल्म के निर्माता व हीरो और हीरोइन को भी चेतावनी देना चाहते हैं कि सनातन धर्म को किसी भी प्रकार से जो अपमानित करने का प्रयास करेगा, उसको साधु संत एवं सनातन धर्म कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिल भारतीय संत समिति सभी सनातन धर्मीयो से इस फिल्म के बहिष्कार का निवेदन करती हैं।

मुस्लिम धर्म को बदनाम करने वाली फिल्म
संतो से पहले मुस्लिम संगठनों ने भी फिल्म की आपत्तिजनक दृश्यों पर कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। एआइएमटीसी के अध्यक्ष परीजादा खुर्रम मियां चिश्ती ने कहा कि एख दिन में देश के अलग-अलग शहरों से 400 से अधिक फोन आए सभी ने पठान फिल्म को मुस्लिमों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म को बदनाम करने वाली फिल्मों का हम विरोध करते हैं। फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ज्ञापन देकर मांग करेंगे।

उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया विरोध
उधर मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि फिल्म "पठान" को मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। निर्माताओं को पठान नाम हटा देना चाहिए। शाहरुख खान को अपने चरित का नाम बदल लेना चाहिए। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सेंसर बोर्ड को पत्र लिखेंगे। बता दें कि राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस फिल्म के बेशर्म गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा बाद देशों पर आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने डायरेक्टर को सुधारने की चेतावनी भी दी थी महीने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी इसका विरोध कर चुके हैं।

फिल्म में भगवा रंग के वस्त्र ही क्यों पहनाएं गए : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
पठान फिल्म को लेकर फेमस कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैतूल में फिल्म में अभिनेत्री के भगवा रंग के कपड़ों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विरोध का कारण सिर्फ इतना है कि फिल्म में भगवा रंग के वस्त्र ही क्यों पहनाएं गए? उन्होंने कपड़े पहनाने ही थे तो नीले, हरे, काले रगं के पहनाते। भगवा रंग के कपड़े पहनाकर विरोध का कारण खुद उन्होंने उत्पन्न किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि यहां किसी को अनावश्यक विवाद करने या बोलने की फुर्सत नहीं है। वे स्वयं सनातन धर्म के व्यक्ति को या जनमानस को बताना चाहते है कि भगवा कपड़ा ठीक नहीं है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म को बैन पर विचार करने को कहा
इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान के गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़ों में बोल्ड को लेकर विरोध प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि "पठान" फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक किया जाए, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में प्रयुक्त की गई वेशभूषा प्रथम दृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक बताते हुए कहा कि यह गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है, वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही है, इसलिए दृश्य को ठीक करें।

नए साल में 25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
बता दे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की है फिल्म आगामी नए साल में 25 जनवरी को रिलीज होगी। यह हिंदी के साथ ही साउथ की भाषा में भी रिलीज होगी फिल्म में दीपिका और शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन विलेन बने है। एक महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। कई लोगों को यह पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिकॉर्ड की मांग उठी थी। यूजर्स की मानें तो यह फिल्म हॉलीवुड की मूवी वॉर और मावर्ल्स की कॉपी है।
ये भी पढ़ें : पैगंबर पर मूवी क्यों नहीं बनाते, शाहरुख खान की फिल्म "पठान" पर सिंधिया समर्थक रा...












Click it and Unblock the Notifications