Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैगंबर पर मूवी क्यों नहीं बनाते, Shahrukh Khan की फिल्म "Pathan" पर सिंधिया समर्थक राज्यमंत्री का बड़ा बयान

Why not make a film on Prophet, Scindia pro-minister big statement on Shahrukh Khan Pathan

फिल्म पठान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विरोध करने के बाद कई मंत्रियों ने फिल्म का विरोध किया है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और सिंधिया समर्थक ओपीएस भदौरिया ने फिल्म 'पठान' पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सदियों से फिल्मों व चित्रहारों के नाम पर हिंदू देवी देवताओं को टारगेट किया जा रहा है। कोई पैगंबर मोहम्मद पर क्यों नहीं फिल्म बनाता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। पहले भी एमपी सरकार ने इस तरह के मामलों में कड़ा रुख दिखाया है और इस बार भी एक्शन लिया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म "पठान" पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Recommended Video

    Pathaan Controversy: Besharam Rang Song पर विवाद,Shah Rukh Khan का ट्वीट वायरल |वनइंडिया हिंदी|*News
    भगवा रंग के कपड़ों में फिल्म अभिनेत्री अंग प्रदर्शन

    भगवा रंग के कपड़ों में फिल्म अभिनेत्री अंग प्रदर्शन

    शाहरुख खान और दीपिका की आने वाली फिल्म पठान को लेकर पूरे देश में समय विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक गाना रिलीज हुआ है जिसका शीर्षक है बेशर्म रंग। इसमें भगवा रंग के कपड़ों में फिल्म अभिनेत्री अंग प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। आम भाषा में कहें तो अश्लील डांस करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन व भाजपा शासित राज्यों की सरकार में मंत्री आग बबूला हो गए हैं। मध्यप्रदेश में ऐसी मूवी को लेकर सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है या गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर बयान दे चुके हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज होने ना होने को लेकर फैसला लेने तक की बात कही है। अब सिंधिया समर्थक राज्यमंत्री o.p.s. भदोरिया के बयान के बाद सियासत और गरमा गई है। बदरिया ने कहा कि सदियों से फिल्म के नाम पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम राम से लेकर हनुमान जी तक जितने ही हमारे देवता हैं। उनको लेकर फिल्म बनाई जाती है। इससे पहले आदि पुरुष फिल्म में हनुमान जी की वेशभूषा को लेकर विवाद सामने आया था।

    पैगंबर मोहम्मद को लेकर क्यों नहीं बनाई जाती मूवी : राज्य मंत्री

    पैगंबर मोहम्मद को लेकर क्यों नहीं बनाई जाती मूवी : राज्य मंत्री

    सिंधिया समर्थक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर क्यों नहीं मूवी बनाई जाती। अब तक कोई फिल्म नहीं बनाई गई है। हर बार हिंदू देवी देवताओं को ही टारगेट किया जाता है, यह सही नहीं है। इसे सहन भी नहीं किया जाएगा।

    विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शाहरुख खान पर दिया बड़ा बयान

    विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शाहरुख खान पर दिया बड़ा बयान

    एमपी विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि भगवा वस्त्र हमारे राष्ट्रीय गौरव का चीन है यह हिंदू धर्म से जुड़ा है। पीला वस्त्र ही बेशर्म है। इसका मतलब क्या है।.. हरे को कह देते हैं, सफेद को कह देते। हरे का सम्मान हो, पीले का अपमान हो या तो ठीक नहीं है। फिल्म मेकर कह रहे हैं कि पठान फिल्म से कई लोग जुड़े हैं उनकी रोजी-रोटी का सवाल है तो क्या कश्मीर फाइल्स में लोग नहीं लगे थे यह दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। शाहरुख खान खुद को बड़ा कलाकार मानते तो अपनी 23- 24 साल की बेटी के साथ फिल्म देख लो ना। जिस सिनेमा को बना कर समाज को परोस रहे हो, उसे बेटी के साथ नहीं देखेंगे। उल्टा हमारे समाज के लिए उचित मान रहे हैं। हिंदू धर्म के ऊपर हमला होता है तो धर्मनिरपेक्ष सेकुलरिज्म वाले खड़े हो जाते हैं। वह 'सर तन से जुदा' वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते।

     देशद्रोही लोगों के बहिष्कार की जरूरत : कृषि मंत्री कमल पटेल

    देशद्रोही लोगों के बहिष्कार की जरूरत : कृषि मंत्री कमल पटेल

    कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिल्म पठान विवाद मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश के अंदर कुछ लोग ऐसे हैं, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। हिंदू संस्कृति और भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं है। इनका बहिष्कार होना चाहिए और उनके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए इन्हें सजा मिलनी चाहिए। मंत्री पटेल ने कहा कि देश में दो तरह के लोग हैं। एक देशभक्त और दूसरे देशद्रोही और देशद्रोही लोगों के बहिष्कार की जरूरत है।

    1 महीने पहले फिल्म का टीजर आया था सामने

    1 महीने पहले फिल्म का टीजर आया था सामने

    बता दे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की है फिल्म आगामी 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये हिंदी के साथ ही साउथ की भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन विलेन बने 1 महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। कई लोगों को ये पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिकॉर्ड की मांग उठी थी। यूजर्स की मानें तो यह फिल्म हॉलीवुड की मूवी वॉर और मावर्ल्स की कॉपी है।

    ये भी पढ़ें : शाहरुख खान की फिल्म "पठान" की बढ़ी मुश्किले, हिंदुओं के बाद अब मुस्लिम संगठनों ने भी शुरू किया विरोध प्रदर्शन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+