मंदसौर की बेटियों पर विवादित बयान देने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
पंडित प्रदीप मिश्रा ने अशोक नगर में आयोजित कथा के दौरान मंदसौर की बेटियों को देह व्यापार से जुड़ा हुआ बता दिया था। इस बयान के बाद मंदसौर में प्रदीप मिश्रा का भारी विरोध हो रहा था। जिसके बाद आज पंडित बृज मिश्रा ने अपने बय
भोपाल 25, सितंबर। कथा से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर रहने वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का जमकर विरोध हो रहा था। दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा ने अशोक नगर में आयोजित कथा के दौरान मंदसौर की बेटियों को देह व्यापार से जुड़ा हुआ बता दिया था। इस बयान के बाद मंदसौर में प्रदीप मिश्रा का भारी विरोध हो रहा था। जिसके बाद आज पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने बयान पर माफी मांगी।

बेटियों को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं : पंडित प्रदीप मिश्रा
अशोक नगर में आयोजित कथा के समापन के आखिरी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ से मंदसौर वाले बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं बेटियों से क्षमा चाहता हूं मेरा उद्देश्य बेटियों को आहत करना बिल्कुल भी नहीं था और ना ही मैंने सभी बेटियों के लिए ऐसे बयान दिए थे। बता दे देश भर में अपनी कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध हो चुके पंडित मिश्रा द्वारा अशोक नगर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा था इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह मंदसौर में शिव महापुराण कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि इस कथा को मंदसौर में करने का केवल उद्देश्य वहां की बेटियों को देह व्यापार से दूर करना है और उनसे दे व्यापार को छुड़वाना है।

प्रदीप मिश्रा के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर हुआ विरोध
अपनी कथा के लिए विश्व प्रसिद्ध हो चुके पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा अशोकनगर में कथा के दौरान मंदसौर की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सोशल मीडिया में फेसबुक पर प्रीति बिरला नाम की यूजर्स ने लिखा कि मंदोदरी शिव पुराण कथा के साथ ही मंदसौर की बेटियों को दे व्यापार से जुड़ने की जो बात कही गई है, वे पूरी तरह से नारी शक्ति का अपमान है और समझते नारी शक्ति के अपमान के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा को मंदसौर की सभी बेटियों से माफी मांगना चाहिए।

पंडित मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी
अशोक नगर में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिन प्रदीप मिश्रा की कथा में जनसैलाब उमड़ा तो पूरा शहर भीड़ से भर गया। कथा स्थल पर भीड़ की वजह से लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भीड़ से भगदड़ सी स्थिति बनती नजर आई। जिसके बाद एएसपी प्रदीप पटेल पुलिस के साथ बेरीकेड्स कूंदकर वहां वहां पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया था कि भीड़ बेकाबू होने से किसी तरह की भगदड़ की स्थिति ना बन सके।

संविधान बदलने को लेकर दिया था बयान
बता दे इससे पहले नर्मदापुरम में शिव पुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि अब देश का संविधान बदल कर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद ओबीसी महासभा और बहुजन समाज के लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। कई जगहों पर उनके खिलाफ डीएम ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया था। बहुजन समाज ने अपने ज्ञापन में कहा था कि प्रदीप मिश्रा के बयान से संविधान में आस्था रखने वाले लोगों को चोट पहुंची है। उन्होंने प्रदीप मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने साफ तौर पर संविधान को बदलने की बात कही है,न कि संशोधन की। वैसे भी संविधान का संशोधन संसद में क्या जाता ना कि धर्मसभा में।
ये भी पढ़ें : Sehore : किसान से पटवारी ले रहा था ₹20 हजार की रिश्वत, घूस लेने का वीडियो वायरल ...












Click it and Unblock the Notifications