MP: रात 3 बजे मंडप में ही दुल्हन से करने लगा मांग, सात फेरे से पहले दूल्हा हुआ फरार
Shivpuri News: दुल्हन रचना का कहना है कि द्वारचार वरमाला हो चुके था। तीन बजे जब फेरों का समय आया तो दूल्हा 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। जबकि पहले से ही शादी 3 लाख में होना तय हुई थी।

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बारात बिन दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जयमाला हो चुका था। मगर, फेरे के समय दूल्हे ने 10 लाख रुपये दहेज के लिए मांग की और रूठ कर फरार हो गया।
यह पूरी घटना पिछोर के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की है।21 मई को भूपेंद्र की शादी रचना से होने वाली थी। घराती और रिश्तेदार बारातियों के स्वागत में लगे हुए थे। बारात आई, जयमाला भी हुई और बारातियों ने जमकर नाच गाना भी किया। रात 3:00 बजे अचानक दूल्हा दहेज की डिमांड से नाराज होकर मंडप से भाग गया।
सात फेरे लेने से पहले दूल्हा भागा: जैसे ही इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को लगी, तो दूल्हे की खोजबीन की गई मगर मगर दूल्हा कहीं नजर ही नहीं आया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे को फोन लगाया। तो वह दहेज की डिमांड करने लगा। 10 लाख रुपयों के साथ दूल्हे ने वॉशिंग मशीन भी मांगी।
दुल्हन के पिता ने हजार कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। बाराती बिना दुल्हन ही बारात वापस लेकर लौट गए। इसके बाद 22 मई को दुल्हन के परिजनों ने भौंती थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।
इतने रुपए में शादी हुई थी फिक्स: लड़की रचना ने जानकारी दी कि द्वारचार, जयमाला हो चुके था। 3 बजे जब सात फेरों का समय आया, तो दूल्हे ने 10 लाख दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। पहले शादी 3 लाख रुपये में होनी तय हुई थी। अब मैं इस लड़के से शादी नहीं करुंगी।
दुल्हन के पिता आशाराम के अनुसार लड़के और उसके परिवार वालों ने दहेज के लिए शादी तोड़ी। अब हम उस लड़के से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। हमने थाना में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस इस घटना में हमारे साथ न्याय करे।












Click it and Unblock the Notifications