Bhopal News: इंदौर के बाद भोपाल मेट्रो ट्रायल रन की तैयारी पूरी, 3 अक्टूबर को सीएम शिवराज दिखाएंगे हरी झंडी
Bhopal Metro News: राजधानी भोपाल में मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन 3 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखाकर फाइनल ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन को रवाना करेंगे। सुभाष नगर से लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो कोच दौड़ेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री सवार होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर में शनिवार को ही मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन किया गया था।
भोपाल में बन रहे हैं 8 स्टेशन
भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें सुभाष नगर केंद्रीय विद्यालय बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन वन, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स इस तरह कुल 8 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

तीन-तीन कोच की मेट्रो दौड़ेगी
प्रथम चरण में भोपाल में 7 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें सुभाष नगर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच करीब 4 किलोमीटर ट्रैक पर ट्रायल होगा। भोपाल के लिए करीब 25 मेट्रो ट्रेन सेट आएंगे। भोपाल और इंदौर दोनों ही शहर में शुरुआत में तीन-तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी।

क्या-क्या खास है भोपाल मेट्रो में
मेट्रो का फाइनल ट्रायल सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक 4 किलोमीटर रूट पर किया जा रहा है। ट्रायल रन के लिए जरूरी ट्रैक और बिजली लाइन के काम पूरे हो चुके हैं गुजरात के शामली बड़ोदरा से ले गए तीन मेट्रो कोचों की ट्रैक पर टेस्टिंग हो रही है। ट्रायल रन के बाद आगे की प्लानिंग की जाएगी मेट्रो में आम आदमी का सफर अगले साल से ही शुरू हो पाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे कार्यक्रम को संबोधित
3 अक्टूबर को मेट्रो ट्रायल रन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले भी सुभाष नगर डिपो में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। फिर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो ट्रेन को रवाना करेंगे। वे मेट्रो में सवार होकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पहुंचेंगे।
इधर एमपी नगर से सुभाष नगर डिपो की बीच की सड़क का डामरीकरण कर दिया है। वहीं केंद्रीय स्कूल स्टेशन के नीचे का रास्ता भी खोल दिया गया है इससे अब लोगों को घूम कर नहीं आना-जाना पड़ेगा। वह एमपी नगर से सीधे सुभाष नगर ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज तक आ-जा रहे हैं। बता दे यह रास्ता करीब एक साल से बंद था।












Click it and Unblock the Notifications