दिल्ली, पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी MP में हुई मजबूत, सिंगरौली निगम में दर्ज की बड़ी जीत
सिंगरौली 17 जुलाई: मध्य प्रदेश में AAP का साइलेंट प्रचार अब तेज आवाज में नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच नगरीय निकायों के चुनावों में उसने अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। सिंगरौली महापौर चुनाव में आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल को 9352 वोटों से जीत मिली है।

मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी आप ने मध्य प्रदेश में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। सिंगरौली नगर निगम में सबसे बड़ी जीत मिली है। महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल 9352 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के लिए ये जीत एक ब्रेक थ्रू की तरह है जो ये बताता है कि लोकल मुद्दों पर उसकी पकड़ बाकी सभी दलों से अलग है।
Recommended Video
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
नगर निगम निर्वाचन की मतगणना के अंतिम चरण तक बढ़त बनाए रखते हुए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने 9352 वोटो से महापौर का चुनाव जीत लिया। रानी को कुल 34585 वोट मिले, जबकि बीजेपी के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 व कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह को 25031 वोट मिले।
आम आदमी पार्टी जमा रही है एमपी में पांव
दिल्ली में सरकार बनाने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी और अब वह पूरे देश में अपने आप को ले जा रही है। यही कारण है कि अब आम आदमी पार्टी दिल्ली से निकलकर उस मध्य प्रदेश में अपने पांव जमा रही है जहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी तीसरे के लिए जगह ही नजर नहीं आती है।

2023 के विधानसभा चुनाव पर AAP की नजर
दरअसल, पंजाब में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) उत्साहित है। इसलिए पार्टी अब अपने विस्तार की तैयारियों में जुटे हैं। खास बात यह है कि अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां आम आदमी पार्टी का खास फोकस है। ऐसे में मध्य प्रदेश के नगरी निकाय चुनाव के जरिए आम आदमी पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है ताकि पार्टी को विधानसभा चुनाव में सफलता मिले।












Click it and Unblock the Notifications