मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों पर करोड़ों का जुर्माना

कॉलेजों ने मोटी रकम वसूली थी
यहीं नहीं मध्य प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर आरोप है कि उन्होंने एक तो नियमों से परे जाकर प्रवेश दिया और ऊपर से मोटी रकम भी वसूली। आपको बता दें कि इन कॉलेजों में इतना फर्जीवाड़ा हुआ कि पैसा देने वाले छात्रों को बिना किसी नियम कायदे के प्रवेश दे दिया गया। वहीं एएफआरसी ने जांच के दौरान यह पाया कि निजी मेडिकल कॉलेजों ने 2013 में ऐसे मेडिकल छात्रों को भी प्रवेश दे दिया जिन्होंने पीएमटी की प्रवेश परीक्षा भी नहीं दी थी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार पर अभी व्यापमं घोटाला मंडरा रहा है। जिससे राज्य की भाजपा सकराक और खासकर शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि शिवराज के राजनीतिक वीभिषण मौके देखकर मुख्यधारा से इसी बहाने बाहर करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications