Bhopal News: 13 दिन बाद मिनी राज मोदी को कोर्ट में किया गया पेश, ज्ञान गंगा स्कूल का हैं डायरेक्टर

Bhopal News: राजधानी भोपाल में मिश्रित पुलिस ने एक निजी स्कूल के संचालक मिनीराज मोदी को 8 वर्षीय मासूम से छात्रावास में ज्यादती के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने ये पड़ताल मासूम के बयान और बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर की है।

मंगलवार को मिसरोद थाना पुलिस ने एसआई प्रकाश सिंह राजपूत को भी हिरासत में लिया है। राजपूत पर आवेदिका पर दबाव बनाने और धमकाने का आरोप है। वह पहले से सस्पेंड है। मंगलवार दोपहर को मिनिराज और प्रकाश सिंह राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

After 13 days Mini Raj Modi was presented in the court he is the director of Gyan Ganga School

बता दें कि 30 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी। 13 दिन की जांच के बाद मिनिराज की गिरफ्तारी की जा सकी है।

इधर, प्रकाश राजपूत ने देर शाम विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) आरएम भगवती की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। राजपूत को जमानत पर रिहा करने के आदेश जेल पहुंच गए हैं। बुधवार को उनकी रिहाई होगी। उन्हें धारा 190 का आरोपी बनाया गया है। इसमें एक साल तक की सजा का प्रावधान है। इसी आधार पर जमानत दी गई है।

पुलिस हिरासत में आरोपी मोदी ने खुद को बेगुनाह ठहारा। उसने बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की दुराचार का आरोप नकारा। उसने बताया कि एसआई प्रकाश राजपूत के कहने पर ही वह बच्ची को एडमिशन दिया था, और राजपूत के कहने पर ही वह बच्ची और उसकी मां से मिलने के लिए सहमत हुआ था।

CWC की टीम ने बच्ची के बयान किए थे दर्ज

CWC की टीम ने बच्ची के बयान दर्ज किए और पुलिस ने कार्रवाई की। 29 अप्रैल को बच्ची की मां ने मेडिकल जाँच कराई थी, जिससे पुलिस को सूचना मिली। इसी समय एसआई प्रकाश राजपूत अस्पताल पहुंचे और राजीनामा देने की धमकी दी। उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट्स में बच्ची के प्राइवेट पार्ट की छेड़छाड़ का जिक्र था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अगले दिन, 30 अप्रैल को, एफआईआर दर्ज किया गया, और प्रकाश राजपूत को भी नामजद किया गया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। तीन दिन पहले CWC की टीम ने बच्ची के बयानों को दर्ज किया, और बच्ची ने अपने बयान पर दृढ़ रहा। इसके बाद, पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कैसे हुई आरोपी की पहचान

चार दिन पहले, पीड़ित बच्ची की मां ने फिर से लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया गया कि बच्ची के साथ जिस दाढ़ी वाले व्यक्ति ने अनैतिक आचरण किया, वह मिनिराज मोदी हैं। बच्ची की मां ने मिनिराज की फेसबुक प्रोफाइल भी दिखाई थी। बच्ची ने उसकी फोटो देखकर बताया कि वही दाढ़ी वाले अंकल हैं जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया था। उनके घर भी जाया गया था। इसके बाद, पुलिस ने कटारा हिल्स में घेराबंदी कर मिनिराज को एक घर के बाहर से हिरासत में लिया था। सोमवार की रात को, बच्ची ने आरोपी की पहचान कराई और उसे पहचान लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+