जर्मनी में शोध कार्य करेगा मध्य प्रदेश के सतना का अच्युत
अच्युत अब आईआईटी दिल्ली के जगह जर्मनी के स्टुट गार्ट विश्वविद्यालय में मैटेरियल फिजिक्स में शोध कार्य करेगा। दिल्ली में एक सेमेस्टर के शोध कार्य के बाद उसका चयन जर्मनी के स्टुट गार्ट विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए ह
सतना, 2 जून: मध्यप्रदेश के सतना जिले के पत्रकार गणेश प्रसाद तिवारी का छोटा पुत्र अच्युत अब आईआईटी दिल्ली के जगह जर्मनी के स्टुट गार्ट विश्वविद्यालय में मैटेरियल फिजिक्स में शोध कार्य करेगा। दिल्ली में एक सेमेस्टर के शोध कार्य के बाद उसका चयन जर्मनी के स्टुट गार्ट विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए हुआ है। अच्युत 2 जून गुरुवार को दोपहर को दिल्ली से विमान के द्वारा गंतव्य के लिए रवाना हो गया है।

मां ने की हौसला अफजाई
आईआईटी दिल्ली में मैटेरियल शोध कार्य कर रहे अच्युत ने संक्षिप्त मुलाकात में बताया कि आईआईटी धनबाद से एमएससी की पढ़ाई के दौरान कोरोना संकट खड़ा हो गया और लॉकडाउन के समय घर वापस आना पड़ा। उस दौरान मां दो बड़े भाई और मैं घर पर था काफी निराश से के भाव उठ रहे थे लेकिन मां ने की काफी हौसला अफजाई की और कहा कि खूब मेहनत करो उसी दौरान मैंने मां की प्रेरणा से विदेश में अध्यान का मन बना लिया।
अच्युत ने बताया कि मेरे कई साथी भी जर्मनी में पहले से ही शोध कार्य में लगे हुए थे उनसे संपर्क करने पर तैयारी का आधार मिला। जर्मनी में शोध कार्य कर रहे सीनियर साथियों ने बताया कि यह कार्य के लिए जर्मनी भाषा भी आनी चाहिए। मैंने समान जर्मनी भाषा का अध्ययन किया और तैयारी में लगा रहा। आखिर सफलता प्राप्त ही हो गई।
सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दी
अच्युत ने अपनी इस सफलता का श्रेय आईआईटी दिल्ली के शोध कार्य प्रमुख सहित अपने गुरुजनों माता शांति तिवारी पिता अपने स्वर्गीय दादाजी राधिका प्रसाद तिवारी, दादी कुसमाबाई, बरम दिन तिवारी और अपने चाहने वालों को दिया।












Click it and Unblock the Notifications