Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal : ऐशबाग में मोर के शिकार का "आरोपी" 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में निकलेंगे राज व CCTV आया सामने

राजधानी भोपाल में अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जिला कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। आरोपी के पास से मंगलवार को साढ़े तीन किलो मोर का मांस मिला था।

राजधानी भोपाल के ऐशबाग में मोर के अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार हुए बारिश मोहम्मद को वन विभाग के अधिकारियों ने न्यायालय में पेश किया। जहां उसे 2 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। वन विभाग उसे सख्ती से पूछताछ करेगा। वन विभाग के उड़न दस्ते के प्रभारी अनिल शर्मा के अनुसार आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि मोर का शिकार उसने नहीं किया हैं। कोई उसे फंसाने के लिए उसके वाहन में जान बूझकर इसे रख गया है बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें नवीन नगर स्थित आरोपित के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में कुछ रखते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

भोपाल में मोर के शिकार का आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर,CCTV आया सामने

बताया जा रहा है कि अब उड़न दस्ते की नजर इस आरोपी के साथ उन लोगों पर भी है, जो इसको बढ़ावा दे रहे थे। इसमें कुछ शासकीय कर्मचारियों के लिप्त होने की बात भी सामने आई है। जिस की अलग से जांच की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी युवक का CCTV वीडियो वायरल कर कहा जा रहा है कि आरोपी विशेष धर्म संप्रदाय है, इसलिए उसे फंसाने के लिए गाड़ी में जबरन मोर का मांस रख दिया गया और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी मीडिया समूह में करता है काम

Recommended Video

    Bhopal : ऐशबाग में मोर के शिकार का 'आरोपी' 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

    बता दें कि पूरा मामला भोपाल के ऐशबाग में स्थित नवीन नगर का है। मंगलवार को जब वन विभाग के उड़न दस्ते ने मुखबिर की सूचना पर युवक की बाइक रोकी और तलाशी की तो, बाइक की डिग्गी से साढ़े 3 किलो मोर का मांस मिला। जानकारी के अनुसार आरोपी मीडिया समूह में काम करने वाला वारिश मोहम्मद है। हालांकि बाद में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपी की बाइक में एक व्यक्ति प्लास्टिक का बैग रखते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में युवक को फंसाने के लिए साजिश की आशंका भी जताई जा रही हैं। फिलहाल अभी पुलिस अभी जांच कर रही हैं। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय पक्षी के शिकार और अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+