Bhopal Accident: डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण युवक की मौत, बैरसिया में चाचा भतीजे को ऑटो ने मारी टक्कर
भोपाल के बैरसिया इलाके में आज सुबह बाइक और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया

राजधानी भोपाल में आज दो अलग-अलग एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। राजधानी के श्यामला हिल्स इलाके में एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बैरसिया इलाके में आज सुबह बाइक और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स इलाके में बीती रात एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीरगेट निवासी शिवा साहू, पुत्र स्वर्गीय रमेश साहू, उम्र (27 साल) इमामी गेट के पास पान की गुमटी का संचालन करता था। बीती रात डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में स्मार्ट सिटी अस्पताल के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने भी चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वही बैरसिया में भैंसोंदा गांव के रहने वाले लोकेश कुशवाहा, पिता जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिनकी उम्र 36 साल है। वे खेती किसानी का काम करते थे। उनका गांव से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत है। आज सुबह 7 बजे वे अपने भतीजे 18 वर्षीय रामू को लेकर खेत जाने के लिए निकले थे। खेत में फिलहाल सब्जी की खेती की गई है, जिसे लोड करा कर मंडी रवाना करना था। घर से खेत के बीच में ही भैंसोंदा गांव के पास ही सामने से आ रहे हरे रंग के सवारी ऑटो और उनकी बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में चाचा और भतीजे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ऑटो चालक मौके से दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications