Madhya pradesh assembly election 2023: ‘आप’ का होली के बाद एमपी में चुनावी शंखनाद, भोपाल में गरजेंगे केजरीवाल
एमपी समेत तीन राज्यों में भी इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। दिल्ली, पंजाब, गुजरात के बाद आम आदमी पार्टी मप्र में जमीन तलाशने दौड़ पड़ी हैं। 14 मार्च को सीएम केजरीवाल और भगवंत मान राजधानी भोपाल में धमाका करेंगे।

AAP election campaign in MP: नार्थ ईस्ट के बाद अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव का मौसम आने वाला हैं। इन राज्यों में प्रमुख दल बीजेपी, कांग्रेस तो तैयारियों में जुटे हैं। ऐलान के मुताबिक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी यहां की विधानसभा में जगह तलाश रही है। ख़ास फोकस एमपी पर है, लिहाजा होली का रंग उतरते ही सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भोपाल में धावा बोलेंगे। तय हुए प्रोग्राम के मुताबिक यह जोड़ी आम सभा के जरिए चुनावी बिगुल बजाएगी।

गुजरात, नार्थ ईस्ट के बाद अब एमपी समेत छत्तीसगढ़, राजस्थान में चुनावी रंग गहराने लगेगा। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर या दिसंबर के आखिरी में चुनाव होंगे। इससे पहले नौ महीने में हर दल अपने ढंग से पब्लिक के बीच नजर आने की कोशिश में हैं। ख़ास तौर पर बीजेपी, कांग्रेस की सियासत में डूबे इन राज्यों में आम आदमी पार्टी भी गोता लगाने का पूरा मन बना चुकी हैं। यही वजह से है कि होली निपटने के बाद और हिन्दू नए वर्ष की शुरुआत के पहले 'आप' के मुखिया सीएम केजरीवाल मध्य प्रदेश में धावा बोल रहे हैं। उनसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राज्य सभा सांसद संदीप पाठक जबलपुर पहुंचे।

पाठक ने बताया कि 14 मार्च को केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आएंगे। यहां उनकी आम सभा रखी गई है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि इसी आम सभा से एमपी में 'आप' का चुनावी तैयारियों का बिगुल बज जाएगा। पार्टी एमपी की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी पहली बार में कई जगहों पर एंट्री की। सिंगरौली नगर निगम में 'आप' का ही महापौर है। अन्य कई जगहों पर पंचायत निकाय चुनाव में पार्षद के तौर पर उम्मीदवारों ने जगह बनाई। लिहाजा बीजेपी-कांग्रेस दोनों के सामने विकल्प के तौर पर 'आप' खुद को प्रोजेक्ट करने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications