SAGAR : मध्य प्रदेश के सागर में पलटा 22 टन ऑक्सीजन से भरा टैंकर
भोपाल, 17 मई। कोरोना वायरस के कारण देश में सांसों पर संकट है। अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। ऑक्सीजन के एक एक सिलेंडर के लिए लंबी लंबी कतारें लग रही हैं।

ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश के सागर जिले से ऑक्सीजन भरा टैंकर पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बोकारो प्लांट से 22 टन ऑक्सीजन भरकर जा रहा था।
सागर जिले में गढ़ाकोटा के पास टैंकर पलट गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। टैंकर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर से ऑक्सीजन निकली है या नहीं। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications