एक पति को इतना गुस्सा आया कि पत्नी को तेजाब से नहलाया
भोपाल। एक पति को अपनी पत्नी पर इतना गुस्सा आया कि अपने आपे से बाहर को उसने पत्नि को तेजाब से ही नहला डाला। मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का है। यहां आरोपी पति को खाना बनाने से इनकार किया तो तीव्र गुस्सा आ गया। इसी गुस्से के आवेश में अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया।

आरोपी पति रामजी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रामजी ने अपनी पत्नी पर तेजाब ही नहीं डाला बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर तरह-तरह की यातनाएं भी दीं।
थाना प्रभारी गुलाब सिंह के मुताबिक रामजी सोनी ने अपने घर पहुंचकर पत्नी से खाना बनाने को कहा। लेकिन जब पत्नी ने खाना बनाने से इनकार किया तो पहले पत्नी से मारपीट की और बाद में उस पर तेजाब डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications