मध्य प्रदेश में खुले बोरवेल में गिरा 7 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी; 4 दिनों के अंदर ऐसी दूसरी घटना

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रविवार को एक सात साल का बच्चा 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया।

भोपाल, 27 फरवरी। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रविवार को एक सात साल का बच्चा 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Damoh में 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम | वनइंडिया हिंदी
    boy falls in open borewell

    जिले के एसडीएम अभिषेक ठाकुर ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक बच्चा करीब 15 से 20 फीट गहराई में फंसा हुआ है। बच्चे को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि 4 दिनों के अंदर राज्य में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

    यह भी पढ़ें: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्टर शांतनु माहेश्वरी का खुलासा, कहा- आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त....

    ताजा घटना दोमाह जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पटेरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव की है। पटेरा थाना प्रभारी श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि प्रियांश रविवार दोपहर करीब एक बजे खेलते समय अपने पिता धर्मेंद्र अथ्या द्वारा खोदे गए बोरवेल में गिर गया। उन्बहोंने कहा कि बच्चा 10-15 फईट की गहराई में फंसा हुआ है। सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का एक दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

    उमरिया जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

    इससे पहले उमरिया जिले के बदरछाड़ गांव में गुरुवार को तीन साल का बच्चा 200 फीट से ज्यादा गहरे बोरवेल में गिर गया। 16 घंटे तक चले राहत व बचाव कार्य के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+