Bhopal News: 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Bhoapl News: राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 15 साल की किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उसके साथ करीब 5 महीने पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हो गई तब उसके परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि जब किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने की बात पता चली तो वह हैरान हो गए। दरअसल पीड़ित किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वे मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

60 year old man had an incident with a teenage girl, it was revealed that she was pregnant

बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि कल इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी बिलखिरिया इलाके में रहती है। उसने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। कल नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग 4 महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछा तो उसने पूरी बात बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+