मध्य प्रदेश में ईसाइयों पर हमला, 6 को जमानत
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में धर्मसभा में हिस्सा लेने आए ईसाइयों पर हमला करने के आरोप में हिंदू धर्म सेना के प्रदेश प्रमुख सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि आरोपियों को जमानत दे दी गई है।

जबलपुर में आयोजित धर्म सभा में जनजातीय बहुल जिले मंडला के कई लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि हिंदू धर्म सेना ने इस आयोजन को धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम करार देते हुए शुक्रवार रात पास के स्कूल में रुके ईसाई समुदाय के लोगों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारीमिश्रा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार रात योगेश अग्रवाल सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को सोमवार को जमानत दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications