Bhopal News: कौन है भोपाल के वो दो आरोपी, जिनके पास देहरादून में मिली रेडियो एक्टिव डिवाइस

Bhopal News: देहरादून में राजपुर रोड की विप समिति के फ्लैट से रेडियोएक्टिव उपकरण केमिकल के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी भोपाल के हैं।

अब तक की पूछताछ में पता चला कि आरोपी तबरेज आलम संवेदनशील डिवाइस को 11 महीने पहले सहारनपुर निवासी राशिद से खरीद कर लाया था। आगरा का सुमित पाठक डिवाइस खरीदने के लिए देहरादून पहुंच था आरोपी ने पुलिस को यह डिवाइस विदेश से लाने की बात कही।

5 people arrested in Dehradun with radio active device Zaid Ali Jahangirabad Abhishek Jain

जहांगीराबाद और करोंद के है दो आरोपी

आरोपियों में सुमित पाठक निवासी भी आठ विजयनगर आगरा तबरेज आलम, निवासी ताजपुर बेहट, सहारनपुर, सरवर हुसैन निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली जैद अली निवासी जहांगीराबाद भोपाल और अभिषेक जैन निवासी बी-607 टॉप रेजिडेंसी करोंद भोपाल मध्य प्रदेश शामिल है। पुलिस का कहना है कि विदेश से रेडियो एक्टिव डिवाइस अलापना संभव ही नहीं है आरोपी किस मकसद से ऐसे लाए थे और कहां से लाए थे इसकी जांच की जा रही है।

डिवाइस में रेडियोएक्टिव पदार्थ होने की आशंका

एसडीआरएफ ने जांच करके डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने सतर्कता बरते हुए भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर और नरोरा एटॉमिक स्टेशन को सूचित किया। हालांकि बाद में कहा गया कि रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं है लेकिन कुछ कैमिकल जरूर है, इस डिवाइस में मौजूद केमिकल कितना खतरनाक है इसका परीक्षण कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+