Rewa news: रीवा में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे 5 नाबालिग बच्चे

रीवा, 28 अगस्त। शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 5 अपचारी बालक फरार हो गए। बताया गया कि रविवार की सुबह 8 बजे गंभीर अपराधों में लिप्त 5 नाबालिग बच्चे किचन के अंदर पहुंचे। जिन्होंने कुक को बाहर निकालकर खिड़की तोड़नी शुरू कर दी।

Observation Home

कुक ने वारदात की जानकारी डयूटी में मौजूद नगर सैनिक को दी। होमगार्ड का जवान मौके पर पहुंचकर फटकार लगाते हुए रोकने की कोशिश की। लेकिन पांचों नाबालिग अपराधी नगर सैनिक के साथ झूमाझटकी करते हुए पांचों फरार हो गए है।

4 सिंगरौली तो 1 रीवा का

पुलिस सूत्रों की मानें तो बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए आरोपियों में 4 सिंगरौली तो 1 रीवा जिले का अपचारी बालक है। दावा है कि पांचों के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज है। कई आरोपी रेपिस्ट तो कुछ चोरी आदि की धाराओं पर बंद थे। फिलहाल समान पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार पहुंचे बाल संप्रेक्षण गृह

5 कैदियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे है। घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

जारी किया गया अलर्ट

गंभीर अपराधों में लिप्त नाबालिग बच्चों के फरार होने पर सीधी, रीवा, सतना और सिंगरौली बस स्टैंड में तैनात पुलिस कर्मियों को जानकारी भेजवाई गई है। साथ थी रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी को अलर्ट जारी कर स्टेशन के अंदर निगरानी बड़ा देने की अपील की गई है। वहीं समान पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी रडार में है। जल्द से जन्द उनको पकड़ कर पुनः बाल संप्रेक्षण गृह के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+