Bhopal Crime News : मुंबई की 47 साल की महिला के साथ भोपाल में मारपीट और दुष्कर्म, तीन दिन तक होटल में रखा

भोपाल में आरोपी ने महिला के साथ होटल में मारपीट और दुष्कर्म किया। आरोपी युवक और पीड़ित महिला तीन दिन से एक होटल में रुके हुए थे। होटल में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने महिला के साथ मारपीट करके दुष्कर्म भी

राजधानी भोपाल में मुंबई की 47 साल की महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने महिला के साथ होटल में मारपीट और दुष्कर्म किया। आरोपी युवक और पीड़ित महिला तीन दिन से एक होटल में रुके हुए थे। होटल में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने महिला के साथ मारपीट करके दुष्कर्म भी किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मुंबई की 47 साल की महिला के साथ भोपाल में मारपीट और दुष्कर्म

एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 47 साल की महिला मुंबई की रहने वाली है। उसका पति बैंक में नौकरी करता था। पति का दोस्त वकार उसके घर पर आता जाता था। कुछ महीने पहले महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वकार ने महिला की मदद करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। महिला के पति की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रॉपर्टी थी। इसी प्रॉपर्टी का विवाद सुलझाने के लिए महिला वकार के साथ मुंबई से प्रयागराज के लिए निकली थी।

3 दिन तक होटल में रखा

वकार ने महिला से कहा कि उसकी पहचान का एक व्यक्ति भोपाल में रहता है और वह प्रॉपर्टी के विवाद में हमारी मदद कर सकता है। इस पर दोनों भोपाल आ गए और यहां पर एक इलाके में स्थित होटल में रुक गए। 3 दिन तक वकार ने महिला को होटल से बाहर नहीं निकलने दिया सोमवार की रात महिला ने भोपाल से चलने को कहा तो वकार भड़क गया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी वकार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी होटल के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+