Scrub Typhus Alert Mp: नए खतरे की आहट? जानें क्या है स्क्रब टाइफस, सतना में मिले इसके 4 मरीज

सतना, 30 अगस्त। जिले में चूहों और पिस्सुओं ने हड़कंप मचा रखा है। कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों का सामना कर चुके लोगों को अब चूहों व पिस्सुओं ने डरा दिया है। चूहों पिस्सुओं से होने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सतना में अब फिर चार मरीज स्क्रब टाइफस के मिले हैं।

Scrub Typhus Alert

इन्हीं स्थानों में विलय मरीज

मरीज सतना मुख्यालय की नई बस्ती, गुलुआ पवैया, कोठी ब्लॉक के सोनौरा,और अमरपाटन में पाए गए हैं। इन नए मरीजों के अलावा लगभग आधा दर्जन संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इन 4 नए मरीजों के मिलने के पहले भी दो महिलाएं स्क्रब टाइफस से पीड़ित पाई जा चुकी हैं। ये महिलाएं मझगवां ब्लॉक के ग्राम बरुआ और मुड़खोहा की रहने वाली हैं।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने सतना से 56 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को एम्स भोपाल से आई रिपोर्ट में चार लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी मरीजों का इलाज गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है।

अलर्ट रहने के दिए निर्देश

फिलहाल सभी मरीज अपने-अपने घरों में ही हैं। बताया जाता है कि जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों बीएमओ को स्क्रब टाइफस के मद्देनजर अलर्ट रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+