दो पतियों को छोड़ 16 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई 32 साल की महिला, फिर क्या हुआ ?
भोपाल, 19 मई: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पूरा गांव एक ऐसी शादी का गवाह बना, जिसमें 16 साल का लड़का दूल्हा था और दुल्हन 32 साल की। वो भी तलाकशुदा। एक नहीं, बल्कि दो-दो पति को तलाक देकर छोड़ चुकी महिला। बताया गया कि महिला का पिछले एक साल से महिला के साथ अफेयर चल रहा था। महिला प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जब महिला को पता चला कि लड़के की कहीं और शादी होने वाली है तो उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। गांव में मामला फैला तो सरपंच को दोनों की शादी करा दी।

दो पतियों को तलाक दे चुकी है महिला
मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है। महिला खुदार गांव की रहने वाली है। महिला की उम्र 32 साल है और वह दो बार शादी करके दोनों पतियों को तलाक दे चुकी है। महिला ने गांव के ही 16 साल के एक लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों को करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध भी बने। महिला गर्भवती है।

लड़के की शादी दूसरी जगह हुई तय तो कर दिया हंगामा, बैठी पंचायत
इधर, लड़के की शादी के उसके घरवालों ने कोयल खुथ गांव की एक लड़की से तय कर दी थी। 15 मई को लड़के की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही महिला को पता चल गया। महिला अपने से आधी उम्र के नाबालिग प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में पंचायत बैठानी पड़ी।

16 साल के लड़के की 32 साल महिला से कराई शादी
पंचायत में सरपंच ने लड़के को उसकी प्रेमिका से ही शादी करने का फरमान सुना दिया। इसके बाद नाबालिग लड़के की शादी भरी पंचायत में ही करा दी। इससे पहले पंचायत में महिला और लड़के से उनके रिश्ते के बारे में पूछताछ भी की गई। दोनों की हामी के बाद ही दोनों की शादी करा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications