भोपाल में 30 देशों के 200 निशानेबाज दिखाएंगे अपना कौशल, CM शिवराज ने शूटिंग वर्ल्ड कप का किया उद्घाटन

भोपाल में स्थित शूटिंग अकादमी में पहली बार आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जहां 33 देशों के 200 निशानेबाज विश्व प्रतियोगिता में निशाना साधेंगे।

CM शिवराज ने शूटिंग वर्ल्ड कप का किया उद्घाटन

ISSF shooting world cup: राजधानी भोपाल में देश की सबसे आधुनिक मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी पहली बार ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में 33 देशों के 200 निशानेबाज अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से सभी प्रतिभागियों का स्वागत करता हूं। हम सब एक हैं। भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम् की है इसलिए भारत का बच्चा-बच्चा गीत गाता है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।

सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल को हम स्पोर्ट्स हब बनाएंगे। नाथू बरखेड़ा में एक अलग खेल ग्राम की रचना होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का प्रयास किया है। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, वल्चर स्टेट और अब चीता स्टेट भी है। मध्यप्रदेश खेलों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेल केवल जीतने के लिए नहीं खेला जाता, खेल सीखने के लिए भी खेला जाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को सीखने में मदद करती हैं।

भोपाल में 30 देशों के 200 निशानेबाज दिखाएंगे अपना कौशल

विश्व के शीर्ष खिलाड़ी दिखाएंगे अपना कौशल

प्रतियोगिता में राइफल पिस्टल में 33 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन जीन विवकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिस्चियन रिटज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज जैसे अन्य शामिल होंगे। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे। साथ ही 2 मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चैंपियन चीन के लियू जिनयाओ और लू काईमन भी अपने कौशल का प्रदर्शन दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+